महंगाई के खिलाफ प्रदेश में एक साथ कांग्रेस का धरना शुरू
रायपुर। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशभर में एक साथ धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम अपने आवास के बाहर ही धरना दे रहे हैं। इनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए धरना दिया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी राजीव भवन के सामने धरने पर बैठे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, चंद्रशेखर शुक्ला, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढी, धनंजय सिंह ठाकुर, सारिक रईस खान, मोहमद अली केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
वहीं, कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर मोदी सरकार के खिलाफ अपने निवास के सामने धरने पर बैठे हैं। हाथों में तख्तियां है, जिस पर ‘बहुत हुई मंहगाई की मार-हाय हाय मोदी सरकार।’ लिखा है।