ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

Airtel ने की जोरदार वापसी, कंपनी के नेटवर्क जुड़े 38 लाख नये ग्राहक, जानिए Jio समेत अन्य कंपनियों का हाल

नई दिल्ली। Bharti Airtel ने एक बार फिर से जोरदार वापसी की है। टेलिकॉम रेगयुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की जून 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल जून माह में Airtel के साथ 38,12,530 नये ग्राहक जुडे़ हैं। जबकि एक माह पहले मई में 46.13 लाख ग्राहकों ने Airtel का साथ छोड़ दिया था। ऐसे में Airtel ने जून 2021 में जोरदार वापसी करते हुए अपने साथ 38 लाख नये यूजर्स को जोड़ लिया है। हालांकि सबसे ज्यादा 54,66,556 ग्राहक Reliance Jio के साथ जुडे़ हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि भारत में Reliance Jio का दबदबा लगातार जारी है। पिछले माह मई 2021 में भी Reliance jio के साथ 34.54 लाख नये यूजर्स जुड़े थे। लेकिन Vodafone-Idea ने हमेशा की तरह एक बार फिर निराश किया है। ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक मई 2021 की तरह ही जून 2021 में भी करीब 42,89,519 ग्राहकों ने Vodafone-Idea (Vi) का साथ छोड़ दिया है।