छत्तीसगढ़ में आइएएस उमेश कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनीक सेवा 2004 बैच के उमेश कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। उन्हें अभी राजस्व मंडल सदस्य के साथ ही राजस्व मंडल अध्यक्ष के अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इनके अलावा भारतीय प्रशासनीक सेवा 2018 बैच की प्रतिष्ठा ममगाई सहायक कलेक्टर रायगढ़ को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बलौदाबाजार के पद पर पदस्थ किया गया है।