ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

पति ने इतनी पीटा कि हो गई मौत! परिजन बोले- तीन तलाक दिया फिर दहेज के लिए मार डाला

इंदौर: इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को पति व ससुराल वालों ने इतनी बुरी तरह से पीटा की उसकी मौत हो गई। यह आरोप महिला के परिजनों ने मौत के बाद लगाया है। हालांकि विजय नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय हॉस्पिटल भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। विजय नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बीते दिनों एक महिला ने विजयनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साथ उसका पति मारपीट करता है। वही दहेज की मांग भी की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसके बाद मामले की जांच के लिए महिला को मेडिकल के लिए एमवाई अस्पताल भिजवा दिया गया। हालांकि अस्पताल से भी महिला को उपचार कर भेज दिया गया लेकिन अचानक गुरुवार सुबह महिला के परिजन महिला को लेकर एमवाई अस्पताल पहुंचे। जहां महिला की मौत हो गई।
परिजन ने बताया कि महिला की शादी उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ से इंदौर में हुई थी उनके दामाद ने फोन पर ही बेटी को तलाक बोल कर तलाक दे दिया। इसके बाद पति ने दूसरी शादी कर ली गई। मृतिका का पति दूसरी शादी के पहले से ही दहेज की मांग कर मारपीट करता था जिसकी शिकायत बीते दिनों विजयनगर थाने में की गई। हालांकि पुलिस ने मृतका का मेडिकल भी करवाया था। लेकिन इसके बाद भी पति व उसके परिजनों ने लगातार दहेज की मांग कर महिला की पिटाई की। इस दौरान उनकी बेटी को गंभीर चोट आई है। अब जैसे ही परिजनों को सूचना मिली वैसे ही वे बेटी को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। मगर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

वही विजयनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को एमवाय हॉस्पिटल की मर्चुरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी। इधर पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच अधिकारी के अनुसार महिला परिजनों के साथ 21 तारीख को थाने पर शिकायत करने पहुंची थी जिसके बाद पति पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था लेकिन महिला की मौत के बाद मामला संदिग्ध हो गया है जिसमें जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर महिला की मौत के बाद परिवार शोक में डूब गया है। वही मृतक महिला के परिजन पति और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं लेकिन पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।