ब्रेकिंग
भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका...

ब्राह्मण सम्मेलनों को लेकर भड़की कांग्रेस, कहा- इतना लगाव है तो किसी ब्राह्मण को बनाएं CM कैंडिडेट

लखनऊ: कांग्रेस ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा ब्राह्मणों को रिझाने के लिए सम्मेलन आयोजित किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि इन पार्टियों को अगर ब्राह्मणों से इतना ही लगाव है तो वे उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में किसी ब्राह्मण को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाएं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने यहां एक बयान में कहा कि ब्राह्मणों को रिझाने के लिए भाजपा जगह-जगह प्रबुद्ध सम्मेलन कर रही है। वहीं, इससे पहले बसपा ने भी जगह-जगह ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन शुरू किया है।
उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, “अगर भाजपा, बसपा के साथ सपा को भी ब्राह्मणों से इतना ही प्यार है तो वह उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में किसी ब्राह्मण को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर क्यों नहीं पेश करतीं।”

कुमार ने कहा, “सच्चाई यह है कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा छह ब्राह्मण मुख्यमंत्री दिए हैं। जो पार्टियां ब्राह्मणों को रिझाने के लिए तरह-तरह के ढोंग कर रही हैं, वे यह बताएं कि आखिर उन्होंने कितने ब्राह्मण मुख्यमंत्री दिये।”

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की गहमागहमी शुरू होने के बीच बसपा ने ब्राह्मणों को अपने पाले में लाने की योजना के तहत 23 जुलाई से अयोध्‍या से जगह-जगह ब्राह्मण सम्मेलनों की श्रृंखला शुरू की है। उधर, भाजपा ने भी ब्राह्मणों को रिझाने के लिए प्रबुद्ध सम्मेलनों का आयोजन शुरू किया है। सपा ने भी 23 अगस्त से प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित करना शुरू किया है।