ब्रेकिंग
ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

यूपी से गर्लफ्रेंड लेकर भागे युवक को MP में भीड़ ने मुस्लिम समझकर पीटा, तमाशबीन बनी पुलिस

देवास: मध्य प्रदेश में धर्म को लेकर हो रही मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। देवास में एक युवक गलतफहमी के चलते बेरहमी से पीटा गया। दरअसल, उतरप्रदेश से अपनी गर्लफ्रेंड लेकर छिपते छिपाते देवास पहुंचे एक हिंदू लड़के को मुस्लिम समझकर भीड़ ने घेर लिया और उसकी पिटाई कर दी। हालांकि इस दौरान वहां पुलिस भी मौजूद थी लेकिन हैरानी की बात यह कि माहौल को शांत करवाने या कोई एक्शन लेने की बजाय पुलिस बनी रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पूरा मामला देवास के भौरासा टोल नाके का है। करीब चार दिन पहले यूपी के बलिया जिले से एक 16 वर्षीय लड़का अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड को भगाकर देवास पहुंचा था। घटना की सूचना भौरासा थाने को भी मिली थी और पुलिस को दोनों को कस्टडी में लेने के लिए कहा गया था। पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिए टोल नाके पर गाड़ियों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान यूपी से अहमदाबाद जा रही बस से दोनों को पकड़े गए।

इसी बीच कार से उनका पीछा कर रहे कई युवक भी वहां पहुंच गए और उन्होंने पुलिस के सामने ही लड़के के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवकों को लगा कि यह लड़का मुस्लिम है और मामला लव जिहाद का है। इस दौरान युवकों ने लड़के को बेरहमी से पीटते हुए खूब गालीगलौज किया। वहीं पुलिस उन्हें सख्ती से रोकने की बजाय समझाइश देती नजर आई कि यह लड़का हिंदू है। लेकिन वे लोग नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने जैसे तैसे उस लड़के को छुड़ाकर थाने भेज दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अब पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर चार नामजद व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है।