ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

राहतगढ़ के लखनपुर गांव में नाबालिग भाई-बहन कुएं में डूबे

सागर। जिले के राहतगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम लखनपुर में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां दो नाबालिग भाई बहन की कुंए में डूबने से मौत हो गई। मामला तब सामने आया जब पानी में डूबी बहन का दुपट्टा पानी की सतह पर उतराते हुए लोगों ने देखा। पुलिस व स्थानीय लोगों ने दोनो बच्चों के शव को पानी से निकाल लिया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर लखनपुर निवासी कासीराम आदिवासी की 16 वर्षीय बालिका संगीता और 7 बर्षीय बालक अनुराग खेत पर गए थे। देर शाम तक जब घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। लेकिन कोई पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बारीकी से जांच की तो खेत के पास बने कुए में लडक़ी की चुनरी नजर आई। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कुए की गहराईयों में दोनो बच्चों की तलाशी का अभियान शुरू किया गया। एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दे दी गई। इसके पहले गांव के लोगों ने जाल डालकर लडक़ी के शव को पानी से बाहर निकाल लिया है। वहीं 7 वर्षीय अनुराग के शव को निकालने के लिए काफी मशक्‍कत करनी पड़ी। कुआं करीब 40 फीट गहरा है।
राहतगढ़ थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ है वहां पर बिना मुढ़ेर का कुंआ है, बरसात के कारण कुआ ओवर फ्लो है। कुएं से दोनों बच्चों के शव निकाल लिए गए हैं।