ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

उपयंत्री ने नहीं लगाई पेनाल्टी तो कार्यपालन यंत्री ने कर दी धुनाई

सतना। आए दिन सुर्खियों में रहने वाला सतना नगर निगम में एक बार फिर आपसी द्वंद देखने मिला। नगर निगम में बतौर उपयंत्री पदस्थ राजेश गुप्ता की निगम के ही प्रभारी कार्यपालन यंत्री नागेंद्र सिंह द्वारा धुनाई करने का आरोप लगाया गया है। जिसकी लिखित शिकायत निगमायुक्त को दी गई है जिसमें बताया गया कि उपयंत्री राजेश गुप्ता को नागेंद्र सिंह ने मंगलवार की दोपहर में अपने चेंबर में बुलाया था और इसी बीच दोनों के बीच कहासुनी हो गई और प्रभारी कार्यपालन यंत्री नागेंद्र सिंह ने अपना आपा खोते हुए राजेश गुप्ता की धुनाई कर दी। घटना के बाद जहां निगम के गलियारे में हड़कंप मच गया वहीं देखते ही देखते नगर निगम में तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। इस घटना में उपयंत्री राजेश गुप्ता का जहां बाया हाथ टूट गया वहीं कान में भी चोट आई है। घटना की जानकारी उपयंत्री राजेश गुप्ता ने लिखित तौर पर निगमायुक्त तन्वी हुड्डा को देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

पेनाल्टी को लेकर झड़प की चर्चा : निगम में इस बात की चर्चा है कि सीसी नाली निर्माण की फाइल के संदर्भ में प्रभारी कार्यपालन यंत्री ने उपयंत्री राजेश गुप्ता को अपने चेंबर में बुलाया था। जहां उन्होंने राजेश गुप्ता से नाली निर्माण की लेटलतीफी होने के कारण सवाल पूछा कि आखिर ठेकेदार पर पेनाल्टी क्यों नहीं लगाई? जिस पर राजेश गुप्ता ने जवाब देते हुए कहा कि नाली निर्माण स्थल पर अतिक्रमण होने के चलते निर्माण कार्य में देरी हुई। इसी को लेकर नागेन्द्र सिंह बिफर पड़े और उपयंत्री राजेश गुप्ता पर धावा बोल दिया। बताया जा रहा है मंगलवार की दोपहर हुई इस घटना में एक बार फिर जहां नगर निगम की किरकिरी कर दी। वहीं निगम के चेंबर में इस प्रकार के लाठी, डंडे चलना कई सवालों को जन्म देता है।

निजी क्लीनिक में उपचार : घटना के बाद निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उपचार के लिए भरहुत नगर स्थित निजी क्लीनिक में इलाज कराया। जहां राजेश गुप्ता के बाएं हाथ में प्लास्टर और कान की ड्रेसिंग कर उन्हें आराम करने की सलाह देकर घर भेज दिया गया है।