ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

रायुपर में सुबह से ही छाए रहे बादल और चली ठंडी हवाएं

रायपुर। मानसूनी तंत्र के साथ ही चक्रवाती तूफान गुलाब के प्रभाव से सोमवार सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहे। बादल छाए रहने के साथ ही ठंडी हवाएं भी चलने लगी। इसकी वजह से मौसम भी खुशनुमा रहा। कुछ क्षेत्रों में बुंदाबांदी भी हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि चक्रवाती तूफान गुलाब कमजोर होकर गहरा अवदाब के रूप में उत्तर आंध्र प्रदेश और आसपास दक्षिण ओडिशा में सोमवार दोपहर 2.30 तक पहुंचा। अगले 12 घंटों के दौरान इसके और कमजोर होकर अवदाब में बदलने की संभावना है।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि भी प्रदेश में विशेष रूप से बस्त संभाग में असर ज्यादा पड़ने के आसार है और वहां भारी वर्षा भी हो सकती है। साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भी गरज चमक के सात छींटे व बारिश होगी। मौसम विभाग का कहना है कि अभी एक से दो दिन तक तो मौसम का रुख इस प्रकार ही बने रहने के आसार है।
रायपुर जिले में अब तक 917.7 मिमी औसत बारिश
मानसून सत्र के दौरान रायपुर जिले में अब तक 917.7 मिमी औसत बारिश हुई है। पिछले दस वर्षों में इसी अवधि में 993.4 मिमी औसत वर्षा हुई थी,इस वर्ष अब तक औसत वर्षा की 92.4 फीसद वर्षा हो चुकी है। प्रदेश भर में सुकमा जिले में सर्वाधिक बारिश हुई है। पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से अब प्रदेश के जलाशयों की स्थिति भी अच्छी हो गई है और अन्नदाताओं के चेहरे भी खिल उठे है।