ब्रेकिंग
Breaking News :-भाजपा ने अपने सारे विधायकों को रायपुर बुलाया :cm की रेस में सबसे आगे तीन नाम प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, वरिष्ठ भाजपा नेता राम विचार नेता... विधानसभा चुनाव:- मतदाता मौन, प्रशासन मतगणना को लेकर मुस्तैद, प्रत्याशियों की धड़कनें तेज भाटापारा में स्वीकृत 100 बिस्तर के अस्पताल को कांग्रेस सरकार ने रोक दिया,,, केंद्र सरकार शिवरतन शर्मा की मांग पर यहां 50 बिस्तर का अस्पताल स्वीकृत किय... भाटापारा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी के पास है विकास कार्यों की लंबी सूची तो कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश सरकार के कार्यों के दम पर लड़ेगी चुनाव शिवरतन ने आज तक जो जो वादा किया सभी को पूरा किया भाजपा सरकार आते ही भाटापारा बनेगा स्वतंत्र जिला- शिवरतन शर्मा ED का गिरफ्तार एजेंट के हवाले से दावा:महादेव सट्‌टेबाजी ऐप के प्रमोटर्स ने CM बघेल को दिए 508 करोड़ रुपए बीजेपी ने 4 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 7 प्रत्याशियों की सूची जारी, अब सभी 90 सीटों पर कांग्रेस के नाम घोषित 22 विधायकों का टिकट कटा, कसडोल से शकुंतला साहू की भी ट... भाटापारा विधानसभा में शिवरतन शर्मा से सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी इंद्र साव का होगा, सुनील, सतीश, सुशील, चेतराम को पछाड़ कर इंद्र ने अपने नाम की टि... छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की 53 नामों वाली दूसरी सूची जारी हुई, 10 विधायकों का टिकट कटा, भाटापारा से इंद्र साव, बलोदा बाजार से शैलेश नितिन त्रिवेदी को मि...

सुलोचना रावत के भाजपा में शामिल होने पर पार्टी में अंतर्कलह, कई भाजपाइयों ने सौंपे इस्तीफे

अलीराजपुर: जोबट विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले भाजपा में कलह देखने को मिल रही है। दरअसल पूर्व विधायक सुलोचना रावत एवं विशाल रावत के भाजपा में आने से भाजपा के कार्यकर्ताओं में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि टिकट की शर्त पर सुलोचना रावत ने भाजपा ज्वाइन की थी जिसके बाद जोबट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं ने अपने पद इस्तीफ़े देने शुरु कर दिए हैं।

उपचुनाव की तैयारियों को लेकर पूर्व विधायक माधोसिंह डावर के घर बैठक का आयोजन किया गया था। जहां भाजपा जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराला एवं अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर और प्रदेश कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा के सामने सुलोचना रावत और विशाव रावत को पार्टी में शामिल किए जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी दर्ज कराई। अपना विरोध दर्ज कराते हुए  भाजपा पदाधिकारी सहित भाजपा समर्थित सरपंचो ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया और पूर्व विधायक के पक्ष में नारे लगाए।