ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

अंतरराष्ट्रीय सीमा से अरनिया सेक्टर में घुसा ड्रोन

भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित आरएसपुरा के अरनिया सेक्टर से एक बार पाकिस्तानी ड्राेन ने भारतीय सीमा में प्रवेश करने दुस्साहस किया। सीमा सुरक्षाबल के सतर्क जवानों ने भारतीय सीमा को लांघते ही ड्रोन को देख लिया और उस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने ड्रोन पर सात से आठ राउंड फायर किए परंतु वे ड्रोन को गिरा पाने में असफल रहे और वह पाकिस्तान लौट गया।बीएसएफ अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह मामला आज सुबह 4.45 बजे का है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी ड्रोन कुछ देर तो पाकिस्तानी सीमा के भीतर ही मंडराता परंतु उसके बाद उसने भारतीय सीमा में प्रवेश किया। करीक एक दो मिनट की मूवमेंट के बाद बीएसएफ के सतर्क जवानों ने उसे देख लिया और उसे गिराने के लिए सात से आठ राउंड फायरिंग की। इससे पहले की ड्रोन को गोली लगती, वह वापस पाकिस्तान की ओर लोट गया। बीएसएफ जवानों ने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को भी दी।