ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

25 सदस्यों के चेहरे साफ, 11 भाजपा समर्थित सदस्य, अध्यक्ष बनाने चाहिए 13 सदस्य

ग्वालियर: 25 में से 5 निर्दलीय 6 का स्पष्ट नहीं भाजपा या कांग्रेस समर्थितग्वालियर में तीन स्तरीय पंचायत चुनाव हो चुके हैं। मतगणना के बाद नतीजे फाइल में बंद रखे हैं। जिनकी औपचारिक घोषणा 14 जुलाई को होगी, लेकिन मतगणना के आधार पर ग्वालियर की मुरार जनपद पंचायत के 25 सदस्यों के चेहरे साफ हो गए हैं। इनमें 11 सदस्य भाजपा, 3 कांग्रेस, 5 निर्दलीय के साथ ही 6 सदस्य ऐसे हैं जिनका स्पष्ट नहीं है कि वह भाजपा से है या कांग्रेस से। यही 6 सदस्य बहुत निर्णायक होने वाले हैं।BJP को यदि जनपद पंचायत मुरार पर कब्जा करना है तो 2 सदस्य और अपनी तरफ करने होंगे जो ज्यादा मुश्किल नजर नहीं आ रहा है, लेकिन कांग्रेस के लिए यहां भी राह काफी कठिन नजर आती है। जनपद पंचायत अध्यक्ष की सीट OBC के लिए आरक्षित है। ऐसे में जनपद मुरार के वार्ड-2, 4, 6, 19, 23 व 24 में जीते प्रत्याशी में से ही कोई अध्यक्ष बनेगा। जनपद पंचायत मुरार में राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह के समर्थन वाले सदस्य को ही कुर्सी मिलेगी।6 वार्ड में अध्यक्ष के लिए कड़ा मुकाबला- मुरार जनपद अध्यक्ष का पद इस बार OBC के लिए आरक्षित है। मुरार जनपद पंचायत के 25 वार्ड में से 6 वार्ड OBC के लिए आरक्षित थे। इनमें भी चार वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित थे। OBC से चार महिलाएं और दो पुरुष प्रत्याशी जीतकर सदस्य बने हैं। इन्हीं के बीच कड़ा मुकाबला है। यहां बता दें कि वार्ड-24 दंगियापुरा राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह की पंचायत है। यहां से उनका कट्‌टर समर्थक श्यामसुंदर कुशवाह ने चुनाव जीता है। अभी तक माना जा रहा है कि राज्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद ही यहां कुर्सी का सरताज तय होगा।विवाद से भी रहा है मुरार जनपद का नाता- ऐसा बताया जाता है कि मुरार जनपद अध्यक्ष का पता जिसे मिलता है उस पर या तो पहले से हत्या का मामला दर्ज होता है या बाद में कोई घटनाक्रम ऐसा हो जाता है, जिसमें उनका नाम शामिल हो जाता है। जनपद मुरार के पहले अध्यक्ष बेताल सिंह ने किसी बात पर थाने में घुसकर एक पुलिसकर्मी में गोली मार दी थी। तभी से यह परंपरा मुरार से जुड़ गई है।वार्ड का नंबर और नाम आरक्षण विजेतावार्ड-1 रौरा, अडूपुरा SC मालती रंगलालवार्ड-2 पंचमपुरा,गुर्री OBC मीना रामवरनवार्ड-3 उदयपुरा, सुनारपुर SC दिनेश परिहारवार्ड-4 सौंसा,भटपुरा साहनी OBC महिला रेखा श्रीनिवास यादववार्ड-5 डांगगुठीना, लक्ष्मणगढ़ अनारक्षित दिलराज किरारवार्ड-6, सरसपुरा, लक्ष्मणगढ़ OBC महिला पिंकी विनयप्रतापवार्ड-7 पारसेन अनारक्षित महिला गीता देवीवार्ड-8 सिरोली, वीरमपुरा SC मेवारात जाटववार्ड-9 बिजौली SC महिला बहू पुरुषोतम जाटववार्ड-10 उटीला अनारक्षित महिला शशि उमेश पाठकवार्ड-11 बिल्हेटी, मुरार अनारक्षित महिला छाया धमेन्द्र कटारेवार्ड-12 खेडा, सुपावली अनारक्षित महिला ममता गिर्राज पालवार्ड-13 चन्दनपुरा,बेरजा SC महिला आशावार्ड-14 सिरसौद अनारक्षित महिला किरण अमित सिंह गुर्जरवार्ड-15 बहांगीखुर्द, इकहरा अनारक्षित अजीत राणावार्ड-16 चकमहाराजपुरा अनुसूचित जाति डॉ जगदीश जाटववार्ड-17 टिहोली आर्रोली अनारक्षित टिंकूवार्ड-18 टांकोली अनारक्षित महिला पूजा सोनू यादववार्ड-19 हस्तिनापुर, डबका OBC नरेश कुशवाहवार्ड-20 बिलारा, जखारा अनारक्षित जितेन्द्र गुर्जरवार्ड-21 गुंधारा, चकगुंधारा अनारक्षित कोमेश दशरथ सिंहवार्ड-22 हस्तिनापुर-लाखपुर अनारक्षित कमलेश सेंगरवार्ड-23 राहुली, बेहट OBC महिला ऊषा केदार सिंहवार्ड-24, गडरौली, दंगियापुरा OBC श्यामसुंदर कुशवाहवार्ड-25, रनगंवा, बेहट अनारक्षित महिला सर्वेश दशरथ सिंह