ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स...

काका ससुर सहित 4 अन्य लोगों ने गर्म सरिए लगाए, जख्म लेकर कलक्टर के सामने पहुंची

अलवर: गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती महिला।गुरुवार दोपहर बाद को अलवर कलक्टर डॉ जितेंद्र सोनी की जनसुनवाई में उस समय अधिकारियों के दिल भी पसीज गए, जब गले व सिर के गहरे जख्मों पर सफेद पट्टियां बांध कर सिसकियां लेती 30 साल की बहादरपुर निवासी महिला ओमन पहुंची। फिर उसने 14 जुलाई की रात 1 बजे की दर्दभरी दास्तां सुनवाई तो रोंगेटे खड़े हो गए। महिला बोली 14 जुलाई की रात 1 बजे वह अपने कमरे में सो रही थी। अचानक उसका पति व काका ससुर सहित 5 लोग आए। पति ने गले पर छुरा चलाया। वह चिल्लाई। तभी काका ससुर सहित चार अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। फिर उनमें से एक ने सरिए गर्म कर उसके गले, सिर व कान पर लगाए। वह चिल्लाती रही। बच्चे भी जाग गए। वे उसे मरा समझ कर भाग गए। रात को ही बहादरपुर गांव में रहने वाली उसकी बहन रूपा को इस वारदात का पता लगा। उसने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।12 साल पहले शादीतिजारा के बेरला गांव निवासी बुधराम ने ने बताया कि 12 साल पहले उसकी दो बेटियों की शादी अलवर के निकट बहादरपुर गांव में हुई थी। बड़ी बेटी ओमन के दो बच्चे हैं। उसका पति कमल सिंह मजदूरी करता है। कभी काम पर जाता था कभी नहीं। घर में झगड़े का कारण भी यह था कि पत्नी पति को काम करने को कहती थी। इसी बात पर मारपीट करता था। महिला ने कलक्टर के सामने कहा कि पति आए दिन मारपीट करता था। जब भी उसे कमाने को कहती थी। बस मारपीट करने लग जाता। वह जुआ खेलने का आदी भी था।है महिला का आरोपी पति कमल सिंह।सोलंकी हास्पिटल में 5 दिन भर्ती रहीमहिला सोलंकी हॉस्पिटल में 5 दिन भर्ती रही। अब थोड़ा ठीक हुई तो पहले एसपी के पास गए। एसपी ने कहा कि फिलहाल इनको अस्पताल में भर्ती कराएं। आरोपी जल्दी गिरफ्तार होंगे। बाद में महिला व उसके परिजन कलक्टर जितेंद्र सोनी की जनसुनवाई में पहुंच गए। वहां कलक्टर के सामने महिला बैठी। फिर उसने पूरी दर्द भरी घटना सामने रखी। यह कहा कि अभी उसके पति के अलावा किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।कलक्टर की जनसुनवाई महिला।ये हैं 5 आरोपीमहिला ने बताया कि पति कमल सिंह पुत्र निरंजन सिंह, निरंजन पुत्र कुंदन, सुखराम पुत्र कुंदन, जय सिंह पुत्र कुंदन ने रात 1 बजे घटना का अंजाम दिया। मामला अलवर के सदर थाना में दर्ज है। अब तक केवल पति को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। परिजनों ने थाने ASI पर आरोप लगाए हैं कि वह आरोपी गिरफ्तार करने बजाय पीड़ित परिजनों को ही धमका रहा है। अब कलक्टर के हस्तक्षेप के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी जल्दी होने का आश्वासन मिला है।एसपी से मिलते परिजन। महिला भी पहुंची थी।