जबलपुर में कोविड से एक और मौत, अधिकांश मरीज होम आइसोलेशन में, 13 मरीज भर्ती
जबलपुर: जबलपुर में कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। जिसके बाद शहर में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 174 पहुंच गई है। जिसमें 90 फ़ीसदी मरीज होम आइसोलेशन में है। जिनका इलाज टेलीमेडिसिन के द्वारा किया जा रहा है। वही शनिवार को कोविड से संक्रमित एक मरीज की और मौत हो गई। कुल संक्रमित मरीजों में करीब एक दर्जन मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। जिनका इलाज चल रहा है। पॉजिटिव मरीजों में 90 फ़ीसदी मरीज 35 वर्ष से अधिक उम्र के है। जो कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं।मौसमी बीमारी का भी अटैकसीएमएचओ रत्नेश कुररिया के मुताबिक एक्टिव केसों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ मौसमी बीमारी के अटैक के कारण भी लोग अस्पताल में पहुंच रहे हैं। जिसमें सरदर्द, बुखार और सर्दी के मरीज अधिकांश देखने को मिल रहे हैं। जिसके कारण ओपीडी में भीड़-भाड़ दिखाई दे रही है।कोरोना से संक्रमित एक दर्जन मरीज भर्तीजिला प्रशासन के द्वारा करीब 500 सैंपल प्रतिदिन लिए जा रहे हैं। वही अभी तक कोरोना से 802 लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक कोविड के 8 मरीज प्राइवेट अस्पताल में इलाजरत है। तो वही 5 मरीजों का इलाज मेडिकल कॉलेज में फिलहाल चल रहा है। लगातार बढ़ रहे कोविड संक्रमित मरीजों के बाद भी शहर में मास्क लगाना व 2 गज की दूरी के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा हैं। शहरवासियों की यह अनदेखी आने वाले समय में भारी भी पड़ सकती हैं।शनिवार को कोरोना से एक और मौतशनिवार को कोविड से संक्रमित 25 नए मरीज सामने आए हैं। संक्रमण मुक्त होने पर होम आइसोलेशन से छुट्टी दे दी गई हैं। के द्वारा शनिवार को 480 सैंपल की रिपोर्ट जारी की गई थी जिसमें 429 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव रही है। वहीं 26 सैंपल अमान्य कर दिए गए। साथ ही 25 सैंपल संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। वर्तमान में जबलपुर में 174 एक्टिव की केस की संख्या है।