ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

कावड़ लेकर पहुंचे शिव भक्तों की मंदिरों में भीड़, शिवलिंग पर चढ़ाया गंगाजल

रोहतक: शिव मंदिर में जलाभिषेक करते हुए भक्तहरियाणा का जिला रोहतक शिवरात्रि पर बम-बल भोले के जयकारों से गुंजा। यहां अनेक कांवड़ यात्री पहुंचे और शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाया। शिवरात्रि को लेकर मंदिरों को भी विशेष प्रकार से सजाया गया था। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। हालांकि जलाभिषेक का सही समय शाम 6:46 बजे के बाद शिवरात्रि शुरू होने पर ही बताया गया है। सभी ने शिव पूजा व शिवलिंग पर अभिषेक करके मनोकामनाएं मांगी।शिवरात्रि को लेकर पुलिस के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस की टुकड़ी लगाई गई हैं, ताकि व्यवस्था बनी रहे। यातायात स्थिति को सुचारु रूप से चलाने के लिए भी अलग से पुलिस कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। वहीं शहर में 8 जगहों पर पुलिस बल को तैनात करके नाके लगाए गए हैं। उपायुक्त ने भी कानून व्यवस्था बनाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट़्रेट नियुक्त किए थे।शिव मंदिर में जलाभिषेक करते हुए भक्तकोरोना महामारी के कारण पिछले करीब दो सालों से कांवड़ नहीं आई। जिसके कारण इस बार कांवड़ लेकर लाने वालों में अधिक उत्साह देखने को मिला। वहीं कांवड़ यात्रियों की संख्या भी अधिक रही। जिसके चलते मंदिरों में गंगाजल चढ़ाने के लिए भी काफी संख्या में भक्त पहुंचे। इस दौरान मंदिरों में बम-बम भोले के जयकारे लगे।-पंडित अनुराग शास्त्रि ने बताया कि शिवरात्रि पर विशेष रूप से पूजा का संयोग होता है। भक्त शिवलिंग पर अभिषेक करते हैं। इस दौरान रुद्राभिषेक का महत्व होता है। उन्होंने बताया कि सुख-शांति के लिए गंगाजल से, संपत्ति प्राप्ति के लिए गाय के दूध से, संतान प्राप्ति के लिए घी से, रोग निवारण से गिलोय या कुषाह के रस से, धन प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से, बच्चों की पढ़ाई बढ़ाने के लिए केसर से अभिषेक होता है।