144 सैंपल्स में 17 नए पॉजिटिव केस आए, एक्टिव केस हुए 34
सीकर। सीकर में आज कोरोना के 17 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। शुक्रवार को लिए 144 सैंपल्स में यह केस मिले हैं। हालांकि आज चार मरीज रिकवर हुए हैं। फिलहाल जिले में कोरोना के 34 केस एक्टिव हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। त्यौहारी सीजन में बढ़ते कोरोना केस ने हैल्थ डिपार्टमेंट की चिंता बढ़ा दी है।सीएमएचओ डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि खण्डेला ब्लॉक में पांच, कूदन ब्लॉक में दो व सीकर सिटी में दो, श्रीमाधोपुर में आठ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। विभाग की ओर से अब तक 4 लाख 27 हजार 620 सेम्पल लिए गए हैं। इनमें से 38 हजार 572 पॉजिटिव आये। 38 हजार 170 स्वास्थ्य हुए हैं। वहीं 30 नवम्बर 2021 से शुरू हुई तीसरी लहर में अब तक 77 हजार 702 सैम्पल लिए गए हैं। इनमें से सात हजार 577 पॉजिटिव आए हैं और 70 हजार 87 की रिपोर्ट नगेटिव आई है। 38 सैम्पल प्रक्रियाधीन है।