ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

बहुत लोगों का फोन आ रहा है, 2024 आने दीजिए…देख लेंगे

पटना    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2024 को लेकर चल रही अटकलों पर शुक्रवार को खुलकर बात की। उन्होंने कहा, मेरे मन में ऐसा कोई विचार नहीं है। मेरा काम सभी के लिए काम करना है। मैं यह देखने का प्रयास करूंगा कि सभी विपक्षी दल एक साथ काम करें। अगर वे ऐसा करते हैं, तो अच्छा होगा। नीतीश कुमार ने कहा, पीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर बहुत सारे लोगों का फोन आ रहा है। 2024 को आने दीजिए, तब देख लेंगे। वहीं भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, पिछले कुछ दिनों से मेरी पार्टी के लोगों का क्या हाल हो रहा था। लोगों को बहुत तकलीफ हो रही थी। सभी ने कहा, पार्टी सुरक्षित रहनी चाहिए। इसलिए हम अलग हो गए।

देश संविधान से चलता है

ED और CBI के दुरुपयोग के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा, जो लोग ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रहे हैं, उनको जनता समझ लेगी। एक-एक चीज सबके सामने आ जाएगी। देश संविधान के हिसाब से चलता है। केंद्र को क्या करना है, राज्यों के क्या अधिकार हैं? यह सब निर्धारित है।

10 लाख नौकरियों के लिए करेंगे सभी प्रयास

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के 10 लाख के वादे के बारे में कहा, हम प्रयास कर रहे हैं और हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे कि 10 लाख युवाओं रोजगार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा, तेजस्वी यादव ने जो भी वादा किया है, वह सही है और इसके लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। वहीं तेजस्वी यादव को जेड + सुरक्षा कवर दिए जाने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि इसका विरोध क्यों हो रहा है? वह डिप्टी सीएम हैं। उन्हें सुरक्षा क्यों नहीं मिलनी चाहिए?

गिरिराज- तेजस्वी में छिड़ी जंग

वहीं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह में ट्विटर पर जंग छिड़ गई है। 10 लाख नौकरी देने के वादे पर केंद्रीय मंत्री ने जहां डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को घेरा है वहीं तेजस्वी ने भी पलटवार किया है। गिरिराज सिंह ने तेजस्वी के एक ताजा साक्षात्कार के वीडियो का हिस्सा साझा किया, जिसमें वह बिहार में युवाओं को 10 लाख रोजगार दिए जाने से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए वीडियो के साथ ही यह भी लिखा कि राजद नेता ने 10 लाख रोजगार देने का वादा किया था लेकिन वह उसे मुख्यमंत्री बनने पर पूरा करेंगे, अभी तो वह उपमुख्यमंत्री हैं। सिंह के ट्वीट का जवाब देते हुए तेजस्वी ने उक्त साक्षात्कार का बड़ा हिस्सा साझा किया और कहा, ‘श्रीमान जी, इतने बेशर्म मत बनिए। एक फुट लंबी चोटी रखने से कोई ज्ञानी नहीं बन जाता, जैसे आप रखते है। आप लोगों की इन ओछी हरकतों, संपादित वीडियोज व सड़क छाप बयानों की बदौलत ही भाजपा की यह दुर्दशा है। इन बेचारों का बिहार में कोई चेहरा ही नहीं।’ केंद्रीय मंत्री ने तेजस्वी पर पलटवार करने में देरी नहीं की। उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘बिहार की धर्मनिरपेक्ष सरकार के शीर्ष नेताओं ने हिंदू प्रतीक चिन्ह टीका-शिखा पर हमले शुरू कर दिए हैं।’