ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स...

पार्षद ने 11 हजार तिरंगा बांटकर बनाया माहौल, विधायक की रैली में भीड़ कम

भिलाई: दया सिंह के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा75वां आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर रविवार को खुर्सीपार क्षेत्र तिरंगामय हो गया। यहां भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और भाजपा नेता व लक्ष्मी नारायण वार्ड के पार्षद दया सिंह ने एक साथ रैली निकाली। इस रैली में पार्षद ने 11 हजार तिरंगा बांटकर भीड़ जुटा ली। रविवार को पूरा खुर्सीपार क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। चारों तरफ तिरंगा ही तिरंगा दिख रहा था। खुर्सीपार में पार्षद दया सिंह ने भव्य रैली निकाली। यह रैली लक्ष्मीनारायण वार्ड से शुरू हुई जो वार्ड-43 बापूनगर, वार्ड-41 छावनी, वार्ड-40 छावनी और बालाजीनगर होते हुए वापस वार्ड 44 पहुंची। उन्होंने लोगों से अपील की सभी लोग अपने घरों में तिरंगा लगाएं। खुर्सीपार में हर घर में तिरंगा नजर आना चाहिए।विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में निकाली गई गौरव यात्रा।दूसरी ओर रविवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने भा अपने समर्थकों के साथ आजादी की गौरव यात्रा निकाली। लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए गौरव यात्रा में बच्चों को महात्मा गांधी, भारत माता, सुभाष चंद्र बोष और अन्य महापुरुषों के रूप में शामिल किया गया। यात्रा की शुरूआत श्रमिक नगर छावनी से की गई। यहां से होते हुए यात्रा वार्ड 40, वार्ड 41, शंकर नगर, चंद्रशेखर आजाद नगर, सोनिया गांधी नगर गौतम नगर, बापू नगर, शीस्त्री नगर, दुर्ग मंदिर वार्ड, न्यू खुर्सीपार वार्ड से होते हुए शहीद वीर नारायण सिंह नगर पहुंची। यात्रा में समर्थक जुटे।गृह मंत्री के द्वारा निकाली गई गौरव यात्रागृहमंत्री ने रिसाली में निकाली गौरव यात्रागृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के नेतृत्व में रविवार को रिसाली क्षेत्र में गौरव यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में समर्थक जुटे। यह यात्रा रिसाली क्षेत्र की गलियों से होती निकली। जहां से भी रैली निकलती पूरा क्षेत्र तिरंगा मय हो जाता। लोगों के आकर्षण को बढ़ाने के लिए गृह मंत्री के साथ महात्मा गांधी के भेष में एक व्यक्ति चल रहा था। यात्रा देखकर ऐसा लग रहा था मानों गांधी स्वयं गौरव यात्रा में शामिल हुए हैं।शनिवार को पूर्व मंत्री रैली में थी ऐसी भीड़एक दिन पहले पूर्व मंत्री की रैलीशनिवार को भी भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव व पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने टाउनशिप में एक साथ तिरंगा रैली निकाली थी। यहां भी विधायक देवेंद्र यादव तिरंगा रैली में कम लोग थे। वहीं पूर्व मंत्री की बाइक रैली में हजारों की संख्या में युवा शामिल हुए थे।