ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

पूर्व मंत्रियों ने भी फहराया तिरंगा, ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों ने चौक पर काटा केक

जालंधर: पंजाब के जालंधर में 75वां आजादी का दिवस लोगों ने उत्साह के साथ मनाया। कोई तिरंगा लेकर यात्रा निकाल रहा था तो कोई अपने घर पर झंडा फहरा रहा था। शहर के दो पूर्व मंत्रियों ने अपने-अपने दफ्तरों में तिरंगा फहराया। जबकि ड्यूटी पर तैनात पुलिस वाले भी आजादी का अमृत महोत्सव सेलिब्रेट करते हुए नजर आए। शहर तिरंगामय नजर आ रहा था।जालंधर शहर की अलग-अलग सोसाइटियों ने भी स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन कर रखा था। यहां तक दोनों सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी के सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा और वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक शीतल अंगुराल ने भी गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अपने-अपने क्षेत्रों में तिरंगे फहराए।पूर्व मंत्री तिरंगा फहराने के बाद सैल्यूट करते हुएपूर्व कांग्रेसी मंत्री रहे अवतार हैनरी एवं उनके पुत्र ने दोमोरिया पुल के पास अपने दफ्तर पर तिरंगा फहराया। इस अवसर उनके समर्थक भी वहां पर मौजूद थे। इसी तरह से भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने अपने निवास पंकज मे बनाए गए दफ्तर में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर आजादी के अमृत महोत्सव में योगदान डाला। उनके घर पर भी उनके समर्थक मौजूद थे।सिविल अस्पताल में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद सिविल सर्जन एवं स्टाफसरकारी संस्थानों में भी आज तिरंगे झंडे फहराए गए। सिविल अस्पताल में आज राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। यहां पर तिरंगा फहराने की रस्म सिविल सर्जन रमन कुमार ने निभाई। इस मौके पर चिकित्सकों के साथ-साथ सारा स्टाफ भी मौजूद था।पुलिस वालों ने बीएसएफ चौक पर काटा केकआजादी के इस अमृत महोत्सव को हर किसी ने अपने अपने तरीके से मनाया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस वाले अपना स्थान छोड़ कर कहीं जा तो सकते नहीं थे। इसलिए उन्होंने जहां पर वे थे वहीं पर आजादी के इस महोत्सव को सेलिब्रेट किया। जालंधर के मुख्य चौराहे बीएसएफ चौक पर तैनात पुलिस वालों ने केक काट कर आजादी के अमृत महोत्सव को मनाया। मौके पर खड़ी पुलिस वालों की गाड़ी पर केक काट कर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया गया। इस अवसर पर महिला पुलिस की जवान भी मौजूद थीं। सभी ने केक काटा और तालियां बजाकर आजादी दिवस को अपने तरीके से सेलिब्रेट किया।