ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

MSW अमृतसर का आदेश; अब लोगों को देने होंगे दोगुने पैसे, नई दरें इसी महीने से लागू

अमृतसर: अमृतसर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली नगर निगम की गाड़ी।पंजाब के अमृतसर शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए अब लोगों को पहले से दोगुने पैसे अदा करने होंगे। नगर निगम और अमृतसर MSW कंपनी द्वारा तय की गई नई दर को इसी महीने से लागू कर दिया गया है, यानी इस महीने घरों में कलेक्शन के लिए पहुंचने वाले कंपनी के कर्मचारी आपसे दोगुने पैसे वसूल करेंगे।मिली जानकारी के अनुसार, अमृतसर में कूड़ा उठाने और उसकी मैनेजमेंट कर रही MSW अमृतसर कंपनी अपने कर्मचारियों को पूरा वेतन भी नहीं दे पा रही है। तीन महीने से वेतन न मिलने से खफा कर्मचारियों ने बीते दिनों हड़ताल कर दी थी। तीन दिन चली हड़ताल के बाद सिर्फ एक महीने का वेतन दिया गया और अभी भी कर्मचारियों का दो महीने का वेतन पेंडिंग है।MSW अमृतसर कंपनी ने नगर निगम से डोर-टू-डोर कलेक्शन के लिए यूजर चार्ज बढ़ाने की बात कही थी, जिसे नगर निगम ने मान लिया है और इसी महीने से नई दर के अनुसार पैसे इकट्‌ठे करने की भी अनुमति दे दी है।इस दर से इस महीने होगी कलेक्शन।200 स्क्वायर मीट तक 50 और 500 स्क्वायर मीट के 100 रुपएनई दर के अनुसार, 50 से 200 स्क्वायर मीटर तक अब कंपनी 30 रुपए की जगह 50 रुपए वसूलेगी। 201 से 500 स्कवायर मीटर तक के 50 रुपए की जगह 100 रुपए, 500 स्कवायर मीटर से ऊपर के घर से 100 रुपए की जगह 200 रुपए वसूले जाएंगे। स्ट्रीट वेंडर से जहां 200 रुपए वसूले जाते थे, अब 500 रुपए वसूले जाएंगे। इसके साथ ही कंपनी व नगर निगम ने कमर्शियल दायरों के यूजर चार्ज भी बढ़ा दिए हैं।