ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

56 कर्मचारी बेरोजगार; नौकरी छूटने से आहत कर्मचारियों ने कंपनी गेट पर किया प्रदर्शन

बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ में कंपनी के गेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए निकाले गए कर्मचारी।हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर में स्थित पारले कंपनी के वेफर सेक्शन को बंद कर दिया गया है। काफी समय से लॉस में चलने के कारण कंपनी ने यह कदम उठाया। सेक्शन बंद होने के बाद 56 कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं। नौकरी छूटने से आहत कर्मचारियों ने शुक्रवार को कंपनी के गेट पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।लॉस में चल रहा था सेक्शनबहादुरगढ़ स्थित पारले कंपनी के प्लांट में 2009 में वेफर सेक्शन बनाया गया था। इसमें चिप्स, स्नैक्स आदि बनाए जाते थे। पिछले कुछ समय से यह सेक्शन लॉस में चल रहा था। काम लगभग खत्म हो चुका था। इसलिए कंपनी ने इस सेक्शन को बंद करने की योजना बनाई। श्रम विभाग से अनुमति मिलने के बाद बंद करने की प्रक्रिया शुरू की और गुरुवार को इसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया। कर्मचारियों का भी हिसाब कर दिया गया। अचानक नौकरी गई तो कर्मचारियों में रोष पनप गया।गुस्साए कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कियागुस्साए कर्मचारियों ने शुक्रवार को कंपनी के गेट पर जमकर रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि कोई 30 तो कोई 20 साल से काम कर रहा है। यदि प्लांट घाटे में चल रहा था या बंद करना था तो कोई बात नहीं, लेकिन कर्मचारियों पर तो ध्यान देना चाहिए था। कर्मचारियों की दूसरे सेक्शन में व्यवस्था कर दी जाती। इस तरह से अचानक नौकरी से निकाल देना सही नहीं है। नोटिस दिए बिना ही अचानक शाम को हिसाब कर दिया गया। यह गलत है। कर्मचारियों के साथ अन्याय हैं। अब हम कर्मचारी कहां जाएंगे, कैसे अपना परिवार चलाएंगे। अधिकारियों से मिलकर शिकायत देंगे। उम्मीद उम्मीद है हमें न्याय मिलेगा।सेक्शन लॉस में था, कर्मचारियों को पहले से पता थापारले कंपनी के HR मैनेजर सज्जन सिंह ने कहा कि अचानक से कोई कदम नहीं उठाया गया। सेक्शन पहले से ही लॉस में था। लगभग सभी कर्मचारियों को इस बारे में मालूम है। काफी समय पहले ही इसे बंद करने के लिए प्रक्रिया शुरू की जा चुकी थी। श्रम विभाग के दिशा निर्देश के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की गई है। सभी कर्मचारियों का हिसाब कर दिया गया है। उन्हें उनका वेतन दे दिया गया है।