ब्रेकिंग
बलौदा बाजार हिंसा :-NSUI विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा सहित 07 लोगो की हुई गिरफ्तारी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा बलौदाबाजार नगर में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना में शामिल 07 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार गिरफ्तार एक आरोपी... सिमगा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को जीवनदीप समिति की बैठक विधायक श्री इंद्र साव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस मिली बड़ी सफलता, संयुक्त कार्यालय परिसर स्थित ध्वजखंभ में सफेद ध्वजा लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार आरोपी द्वारा संयुक्त कार्याल... बलौदाबाजार में घटित तोड़फोड़ आगजनी की घटना का मुख्य आयोजक किशोर नवरंगे गिरफ्तार किशोर नवरंगे भीम क्रांतिवीर नामक संगठन का है संस्थापक पूर्व में भी रे... जिला बलौदाबाज बलौदाबाजार में घटित तोड़फोड़ आगजनी की घटना का मुख्य आयोजक किशोर नवरंगे गिरफ्तार किशोर नवरंगे भीम क्रांतिवीर नामक संगठन का है संस्थापक प... बलौदाबाजार में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले कुल 132 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। आज वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फु... जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा बलौदाबाजार में घटित तोड़फोड़, आगजनी के मामले में किया गया विभिन्न धाराओं में कुल 08 अपराध दर्ज पुलिस द्वारा उपद्... बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा बलौदाबाजार में घटित तोड़फोड़, आगजनी के मामले में विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज पुलिस द्वारा उपद्रवी तत्वों के छिपने क... जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा ग्राम शिकारी-केसली, भंवरगढ़ एवं गोरदी स्थित मंदिरों एवं भगवान की मूर्ति में तोड़फोड़ करने वाले 02 अपचारी बालक सह...

दीपावली की रात भूलकर भी न करें ये 4 काम, देवी लक्ष्मी तुरंत चली जाएंगी आपका घर छोड़कर

उज्जैन. दीपावली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है। इस बार ये पर्व 24 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा। इस पर्व से कई परंपराएं और मान्यताएं जुड़ी हैं। दीपावली (Diwali 2022) की रात बहुत ही खास होती है क्योंकि ऐसा कहा जाता है रात्रि में देवी लक्ष्मी लोगों के घरों में प्रवेश करती हैं और जहां साफ-सफाई दिखाई देती हैं, वहां निवास करती हैं, इसके विपरीत अस्वच्छ घर को छोड़कर तुरंत चली जाती हैं।

दीपावली की रात कुछ काम करने से बचना चाहिए, नहीं तो देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। आगे जानिए कौन-से हैं वो काम.

1. शराब न पीएं
दीपावली की रात कुछ लोग लक्ष्मी पूजा के बाद शराब पी लेते हैं। ये काम बिल्कुल भी न करें। देवी लक्ष्मी सात्विक घरों में प्रवेश करती हैं यानी वहां जहां किसी तरह का कोई गलत काम दीपावली की रात में नहीं होता। शराब तो वैसे कभी नहीं पीनी चाहिए लेकिन दीपावली का रात तो भूलकर भी शराब को हाथ नहीं लगाना चाहिए।

2. जुआं न खेलें
कुछ लोग दीपावली की रात जुआं खेलते हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये एक परंपरा है, लेकिन ये बिल्कुल गलत है। दीपावली और जुएं का कोई संबंध नहीं है। जुआं एक सामाजिक बुराई है, जिससे हमेशा दूर रहना चाहिए। जुएं के कारण ही महाभारत का युद्ध हुआ और इसी वजह से पांडवों को वन में निवास करना पड़ा। दीपावली की रात जुआं भूलकर भी खेलें।

3. मांसाहार न करें
दीपावली सात्विक त्योहार है यानी इस दिन कोई भी ऐसा काम न करें जो तामसिक हो जैसे मांसाहार। हालांकि लगभग लोग दीपावली की रात नॉनवेज खाने से बचते हैं, लेकिन फिर भी कई बार एल्कोहल के साथ लोग दीपावली की रात मांसाहार खाना पसंद करते हैं। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और ऐसे घर से तुरंत चली जाती हैं।

4. स्त्री संग न करें
दीपावली की रात ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। यानी पत्नी से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। कोशिश करें कि रात में सोएं नहीं और अधिक से अधिक संख्या में देवी लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें। दीपावली की रात स्त्री संग करना ठीक नहीं माना गया। इसलिए ये काम करने से बचना चाहिए।