ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

बिलासपुर की सड़कों में अंधेरा होते ही चमकने लगते हैं गौ-वंश, जाने क्यों…

बिलासपुर।  न्यायधानी की सड़कों पर अब सड़क दुर्घटओं में विराम लगाने समाजिक संस्था मार्मिक चेतना ने अनूछा अभियान प्रारंभ किया है। गौ-वंश के गले में रेडियम की स्ट्रिप लगाई जा रही है। ताकि रात के अंधेरे में भी गौ-वंश की मौजूदगी का पता चल सके और सड़क दुर्घटना को रोका जा सके। मार्मिक चेतना के प्रमुख सदस्य नीरज गेमनानी ने अभियान को लेकर बताया कि शहर हो या गांव, सभी जगह गौ-वंश दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। एक भी दिन ऐसा नहीं जाता कि उनकी दुर्दशा नजर ना आई हो।

सड़कों में अमूमन हर दिन उनकी मौत हो रही है। जिस वजह से आम नागरिक भी सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। श्ाहर में लगभग 4000 गौ-वंश प्रतिदिन सड़कों में बेसहारा घूमते नजर आते हैं। दुर्घटना में घायल गौवंश का इलाज का काम करने वाली अजिता पांडेय व टीम ने यह भी बताया कि अपने आफिस समय मे वो बहुत से ऐसे गौवंश देखती है जो दुर्घनाग्रस्त रहते है और उनको समय पर इलाज नही मिल पाता। बारिश के मौसम में रोजाना ऐसे केस आते हैं जिसमें गायों की मौत हो जाती है। इसलिए संस्था के सभी सदस्य अब गौ-वंश के गले में रेडियम की स्ट्रिप लगा रहे हैं।

इसलिए बढ़ी है समस्या

गाय के दूध निकालने तक तक मालिक सेवा करते हैं उसके बाद उसे सड़कों पर छोड़ देते हैं। शहर हो या गांव सभी जगह एक समान स्थिति है। चारा गाह की कमी इसका मुख्य कारण है जिसके कारण गाय सड़क पर आकर रहती है। जिस ओर जिला प्रशासन या नगर निगम का भी कोई ध्यान नहीं है। इस पुनीत कार्य में संस्था के अशोक गेमनानी, अजय अग्रवाल, अनुभव शुक्ला, पवन भोंसले, प्रकाश झा, शुभम पाण्डेय, जय प्रकाश तिवारी, प्रितेश राठौर, अमन साहू, नेहा तिवारी, रुपाली पांडेय, प्राची ठाकुर उपस्थित थे।