ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

पथरिया एनीकट में बहे पिता पुत्री का मिला शव

बिलासपुर।  गुरुवार को पथरिया एनीकट में बगुड़वा ग्राम के एक ही परिवार के पति पत्नी और बच्ची, तीन सदस्यों के बह जाने की घटना के बाद 40 वर्षीय रामेश्वरी मरावी का शव निकाला जा चुका था वहीं 45 वर्षीय उत्तरा मरावी एवं 10 वर्षीय बच्ची अनपूर्णा मरावी लापता थी। शुक्रवार तड़के कुछ ग्रामीणों ने बच्ची का शव ग्राम भावरकछार के स्टाप डैम के पास देखा गया। देखते ही देखते पानी का ज्यादा बहाव होने के कारण बच्ची का शव फिर पानी के बहाव में ओझल हो गया।

कुछ दूर बाद ग्राम पुछेली के ग्रामीणों ने बच्ची का शव देखा और नदी से बाहर निकाला। सुबह लगभग छह बजे पिता उत्तरा मरावी की बाडी को ग्राम बगबुडवा के ग्रामीणों ने नदी में देखा और नदी से बाहर निकाला। फिलहाल दोनों का शव ग्रामीणों ने नदी से निकाला जा चुका है। बगुड़वा के ग्रामीणों के साथ क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति वशीउल्ला शेख ने सर्च लाइट लगवाकर गुरुवार रात पथरिया एनीकट से पुछेली एनीकट तक लगतार खोज की जा रही थी। जिसका परिणाम यह हुआ कि शव मिल गया। पुलिस ने शव को पंचनामा करने के बाद अब पोस्टमार्टम के लिए पथरिया भेज दिया है।