ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

सिंधिया के आगमन के पहले निगम ने भरे गड्ढे, रिपेयर हाेने लगीं स्ट्रीट लाइट

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्याेतिरादित्य सिंधिया दाे दिन के प्रवास पर ग्वालियर आ रहे हैं। ऐसे में नगर निगम शहर की बदहाली काे छिपाने में जुट गया है। अभियान चलाकर शहर में सड़काें के गड्ढ़ाें काे भरा जा रहा है। खराब स्ट्रीट लाइटाें काे बदला जा रहा है या फिर रिपेयर किया जा रहा है। जिससे सड़काें पर बेहतर राेशनी दिखाई दें।

राज्यसभा सदस्य ज्याेतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री बनने के बाद पहली बार ग्वालियर आ रहे हैं। शहर की बदहाली किसी से छुपी नहीं है। गड्ढ़ाें के कारण सड़काें पर वाहन चलाना मुश्किल हाे रहा है। स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हुई हैं। कलेक्टर से लेकर प्रभारी मंत्री तक इसकाे लेकर खासी नाराजगी जता चुके हैं। अफसराें ने पैचवर्क के नाम पर सड़काें पर डामर डाला, लेकिन वह बारिश हाेते ही धुल गया। अब जब केंद्रीय मंत्री सिंधिया के दाे दिन प्रवास पर आने की खबर निगम अफसराें काे मिली ताे उनके हाेश उड़ गए। क्याेंकि सिंधिया इस दाैरान दाे दिन तक शहर में ही रहेंगे। इसलिए निगम अफसर अब शहर में घूम-घूमकर गड्ढ़े भरने में जुट गए हैं। जिससे कहीं भी एक भी दाग सिंधिया काे दिखाई नहीं दे। विशेष रूप से जिन मार्गाें से सिंधिया का काफिला गुजरेगा, उस पर फाेकस किया जा रहा है।

मंत्रियाें ने संभाली कमानः ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने खुद स्वागत समाराेह की तैयारियाें की कमान संभाली है। मंत्रियाें ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नगर आगमन को लेकर अधिकारियों से चर्चा की थी और पैचवर्क और स्ट्रीट लाईट को ठीक करने के निर्देश दिए थे। आगामी 22 और 23 सितंबर को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। ऊर्जा मंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों से भी कहा है कि बरसात को देखते हुए स्ट्रीट लाइट सभी पाेल पर चालू रहे, जहां पर भी लाइट खराब हैंं, उसको ठीक करने की कार्रवाई की जाए। उद्यानिकी राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि बरसात के दौरान जो सड़कें खराब हुई हैं, उन पर अभी डामरीकरण नहीं किया जा सकता तो पैच रिपेयरिंग का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाए।