ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

देश में आए कोरोना के 30 हजार से अधिक नए मामले, अकेले केरल से करीब 20 हजार केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच नए मामले बीते कुछ दिनों फिलहाल 30 हजार के आस पास हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में 30,256 नए मामले पाए गए। इस दौरान 295 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं बीते 24 घंटे में 43,938 लोग ठीक होकर घर लौट गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में फिलहाल इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3,18,181 है वहीं रिकवर होकर घर लौट चुके लोगों की संख्या 3,27,15,105 हो चुकी है। वहीं 4,45,133 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि नए मामले पाए जाने के बाद कोरोना के एक्टिव केस में 13, 977 मामलों की कमी दर्ज की गई। मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना मामलों की कुल संख्या अब 3,34,78,419 हो चुकी है।

केरल में सबसे अधिक मामले

केरल में कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। बीते एक दिन में आए कोरोना के कुल 30,256 मामलों में से करीब 20 हजार मामले अकेले केरल से आए हैं। केरल में बीते 24 घंटों में कोराना के 19,653 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 152 लोगों की मौत हुई है। केरल के जिन इलाकों में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार अधिक है, वहां विशेष रूप से कड़े लॉकडाउन प्रतिबंध लागू किये जाएंगे। राज्य सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी. मुख्य सचिव वी पी जाय की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया कि जिन क्षेत्रों में ‘साप्ताहिक संक्रमण जनसंख्या अनुपात’ (डब्ल्यूआईपीआर) 10 से ज्यादा है, वहां कड़े प्रतिबंध लागू होंगे।

वहीं टीकाकरण की बात करें तो रविवार को 37,78,29 खुराक दी गई। अब तक 80 करोड़ 85 लाख 68 हजार 144 लोगों को टीका मिल चुका है। उधर, ICMR के अनुसार रविवार को 11 लाख 77 हजार 607 सैंपल्स की जांच हुई। ICMR के अनुसार अब तक 55 करोड़ 36 लाख 21 हजार 766 सैंपल्स की जांच हो चुकी है।