ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

जोनल स्टेशन में सुबह से बंद है प्लेटफार्म चार व पांच के पंखे, यात्री परेशान

बिलासपुर। जोनल स्टेशन से यात्रा करना यात्रियों को महंगा पड़ रहा है। यहां परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को तो प्लेटफार्म चार व पांच के सारे इलेक्ट्रिानिक पंखे बंद रहे। इसी स्थिति में यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। इसकी जानकारी मिलने के बाद भी रेलवे के बिजली विभाग ने सुध नहीं ली। उमस भरी गर्मी से यात्री परेशान होते रहे। बिलासपुर के इस रेलवे स्टेशन में आठ प्लेटफार्म है। सभी से ट्रेनें छूटती और गुजरती है। सुबह के समय तो इतनी अधिक ट्रेनें रहती है कि एक प्लेटफार्म ऐसा नहीं रहता है, जहां यात्रियों की भीड़ नहीं रहती।

प्लेटफार्म चार-पांच में रविवार दोपहर 12 बजे तक यही स्थिति थी। पंखे नहीं चलने की वजह से यात्री गमछे आदि से राहत पाने की कोशिश कर रहे थे। कई यात्री ऐसे भी थे, जो उमस से राहत पाने के लिए इधर-उधर टहल रहे थे। बार-बार उनकी नजरे पंखों की ओर जा रही थी और यही सोच रहे थे आखिर रेलवे ने इन्हें क्यो बंद कर दिया है। वह नाराज भी दिखे। यात्रियों का कहना था कि रेलवे अभी स्पेशल बनाकर ट्रेनों को चला रही है। इसके कारण यात्रियों को अधिक किराया देना पड़ रहा है।

रेलवे सुविधा बढ़ाने की बजाय पहले से उपलब्ध सुविधाओं को बेहतर ढंग से यात्रियों को मुहैया नहीं करा पा रही है। कभी पंखे बंद तो कभी चलित सीढ़ी। शेड लगे होने के कारण नीचे और गर्मी रहती है। दो साल से कोरोना के चलते मिस्टिंग मशीन तक रेलवे ने चालू नहीं की है। यात्रियों को रेलवे बेवजह परेशान कर रही है।