ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया

MP की तीन विधानसभा और 1 लोकसभा सीट के लिए तारीखों का ऐलान

भोपाल: मध्य प्रदेश में एक लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनावों के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। सभी सीटों पर 30 अक्टूबर को वोटिंग है। वहीं, दो नवंबर को मतगणना है। राज्य की पृथ्वीपुर, रैगांव और जोबट विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जबकि एक सीट खंडवा में लोकसभा उपचुनाव होने हैं। सभी सीटें विधायकों और सांसद के निधन के बाद खाली हुई थी।

PunjabKesari

बता दें कि जोबट विधानसभा सीट मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है। यह प्रदेश के झाबुआ जिले में आती है। जोबट से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का कोरोना से निधन से यह सीट खाली हुई थी। सतना जिले के भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी के निधन से रिक्त हुई। रैगांव विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है।  रैगांव विधानसभा सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। पृथ्वीपुर सीट पर 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह राठौर के निधन से खाली हुई थी। वहीं बीजेपी सांसद नंद कुमार सिंह चौहान के निधन के बाद खंडवा लोकसभा सीट खाली है।