ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

गांधी प्रतिमा के सामने भाजपा व कांग्रेस में विवाद, नारे लगे-बापू हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं

ग्वालियर। महात्मा गांधी की जयंती पर फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे भाजपा एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हाे गया। दाेनाें पक्षाें के बीच नारेबाजी हुई है। सांसद के सामने ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए-बापू हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं। जब मामला अधिक बढ़ने लगा ताे वरिष्ठ नेताओं ने हस्तक्षेप कर हंगामा शांत कराया। इसके बाद दोनों दल के नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पड़ाव चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपा के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी के नेतृत्व में फूलबाग स्थित प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। उसी समय कांग्रेस के कार्यकर्ता शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे। इसी बीच दोनों तरफ से एक ही नारे लग रहे थे। गांधी हम शर्मिंदा है, तेरे कातिल जिंदा हैं। सामाजिक संगठन व प्रबुद्ध नागरिक भी गांधीजी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पहुंचे। भाजपा व कांग्रेस नेताओं को गांधी की प्रतिमा के नारेबाजी करते देखकर स्तब्ध रह गए।

दाेनाें जिलाध्यक्ष लगा रहे एक दूसरे पर आराेपः भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने बताया कि हम लोग तो शांतिपूर्ण तरीके से गांधी जयंती पर प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए गए थे। वहां कांग्रेस नेता पहले से मौजूद थे। उन लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को देखकर नारेबाजी शुरू कर दी। दूसरी तरफ शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा देवेंद्र शर्मा ने बताया कि हम लोग श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद एक साइड खड़े होकर प्रार्थना सभा कर रहे थे। इसी बीच भाजपा के नेता आ गए और नारेबाजी करने लगे। डा देवेंद्र शर्मा का कहना था कि जगजाहिर है कौन गांधी के हत्यारों के साथ खड़ा है। शर्म की बात है कि यही लोग नारे भी लगा रहे थे।