ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया

62 हजार पहुंचे चांदी के दाम, सोने का यह है रेट

इंदौर। सोने की अपेक्षा चांदी में निवेशकों की अच्छी पूछताछ दिख रही है। इससे चांदी के दामों में तेजी को सपोर्ट मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में शुक्रवार को चांदी वायदा उछलकर बंद हुआ। चांदी करीब 31 सेंट बढ़कर 22.51 डालर प्रति औंस पर बंद हुई। इससे भी भारतीय बाजार में चांदी को सपोर्ट मिला है। शनिवार को इंदौर में चांदी करीब 900 रुपये बढ़कर 62 हजार रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। दूसरी ओर सोने में अपेक्षित व्यापार नहीं होने से भाव में आंशिक नरमी रही। हालांकि ज्वैलर्स लंबी मंदी की उम्मीद नहीं कर रहे है।

शनिवार को सोना आंशिक घटकर 47925 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अमेरिकी डालर में मजबूती से सोने की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है। महंगाई में यह तेजी अमेरिकन फेडरल रिजर्व को बॉन्ड की खरीदारी से हाथ खींचने के ताजा फैसले पर पुनर्विचार करने पर मजबूर कर सकती है। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा बाजार में सोना घटकर 1760 डालर प्रति औंस और चांदी 22.51 डालर प्रति औंस रह गई।

बंद भाव : सोना केडबरी रवा 47925, सोना (आरटीजीएस) 47725, सोना 22 कैरेट (91.60) 43715 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शुक्रवार को सोना केडबरी रवा 47950 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 62000 चांदी कच्ची 62100 चांदी (आरटीजीएस) 61600 रु. प्रति किलो बोली गई। शुक्रवार को चांदी चौरसा 61200 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा : सोना स्टैंडर्ड 48000, सोना रवा 47900, चांदी पाट 61800, चांदी टंच 61700, सिक्का 800 रुपये प्रति नग।

रतलाम सराफा : चांदी चौरसा 61300, टंच 61400, सोना स्टैंडर्ड 47850 रवा 47800 रुपये। (आरटीजीएस भाव)।