यूथ कांग्रेस ने अनोखे तरीके से मनाई गांधी जयंती, सर्वधर्म प्रार्थना का किया आयोजन
इंदौर: देश भर के साथ साथ इंदौर में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती धूमधाम मनाई गई। इंदौर के रीगल तिराहे स्थित गांधी की प्रतिमा सुबह से लेकर देर शाम सियासत करने वाले और गैर सियासत से जुड़े लोग फूल माला अर्पण करने पहुंचे। लेकिन यूथ कांग्रेस ने महात्मा गांधी के जन्मदिन को बड़े अनोखे ढंग से मनाया।
हिंदुस्तान के अलावा लगभग पूरी दुनिया में बापू के नाम से पहचाने जाने वाले मोहन दास करमचंद गांधी का जन्मदिन इंदौर में भी हर्ष और खुशी के साथ मनाया गया। गांधी जयंती के मौके पर इंदौर के निकल तिराहे पर गांधी की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाने का सिलसिला जारी रहा और सही शाम गांधी के समक्ष पहुंचे युवक कांग्रेस में गांधी द्वारा अपने समय में की जाने वाले सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया और कांग्रेस के एक युवक गांधी की वेशभूषा में लाया गया और गांधी द्वारा चलाने वाला चरखा भी लेकर पहुंचे।
इस अनोखे आयोजन को लेकर कांग्रेस के अध्यक्ष अमित खान ने मीडिया से कहा कि शाम के वक्त गांधी इसी तरह एक प्रार्थना का आयोजन करते थे जिसकी कोशिश हमने भी की साथ ही गांधी द्वारा बताए गए रास्तों पर चलने की शपथ भी युवक कांग्रेसियों ने ली गांधी के समक्ष पहुंचे युवक कांग्रेसियों ने रघुपति राघव राजा राम वह गीत भी मीडिया के सामने गाया इसे गांधीजी बेहद पसंद करते हैं।