ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

अनुकंपा नियुक्ति को लेकर आश्रितों संग मंथन

जबलपुर। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के द्वारा अनुकंपा आश्रितों के साथ बैठक की। जिसमें मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के हरेंद्र श्रीवास्तव के द्वारा मध्य प्रदेश पत्र उपाधि अभियंता संघ कार्यालय सैड नंबर 13 मैं बैठक का आयोजन किया गया है। इसमें वर्ष 1998 से 2012 तक के अनुकंपा आश्रित परिवार का एक सदस्य बैठक आंमित्रत किया गया। हरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मध्य प्रदेश राज्य विद्युत मंडल की सभी उत्तर भर्ती कंपनियों के द्वारा समय-समय पर कई आदेश अनुकंपा आश्रितों के लिए निकाले गए हैं जिसकी वजह से अनुकंपा नियुक्ति पर रोक लगी है।

इस वजह से सैकड़ों की तादात में अनुकंपा आश्रित कंपनी में नियुक्ति को लेकर प्रतीक्षारत है। इस मामले को लेकर लगातार कंपनी प्रबंधन पर दवाब भी बनाया जा रहा है फिर भी उनकी तरफ से कानूनी पेंच बताकर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। इस रोक को हटाने के लिए अनुकंपा आश्रित के साथ बैठक में चर्चा की गई। संघ के द्वारा मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के अधिवक्ता को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने भी इस मामले में कानूनी राय सभी के समक्ष रखी। बैठक में संघ के रमेश रजक, के लोखंडे,एसके मोर्या, एसके शाक्य, मोहन दुबे, जेके कोष्टा, अजय कश्यप, राजकुमार सैनी, शशि उपाध्याय, अरुण मालवीय, इंद्रपाल, सुरेंद्र मेश्राम आदि मौजूद रहे।

कार्यकारिणी का गठन पर चर्चा: मप्र विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ के द्वारा वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए वचुअल बैठक हुई। जिसमें संगठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सिल्वर जुबली कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को आंमित्रत करने तथा नव निर्वाचित पदाधिकारियों का चयन एवं प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन पर चर्चा हुई। बैठक में संघ के संरक्षक एमएल शाक्य भोपाल,प्रांतीय महासचिव दिनेश चौधरी,प्रांतीय अध्यक्ष व्हीएस मेहतो,गजरा मेहता,संजय भगवतकर, डीडी रामटेके आदि मौजूद रहे।