ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स...

धर्म का काम करने के बाद उसका श्रेय नहीं लेना चाहिए

ग्वालियर। मनुष्य को धर्म के काम में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे मनुष्य के कर्म बढ़ते हैं, लेकिन साथ ही धर्म का काम करने के बाद उसका श्रेय नहीं लेना चाहिए। ऐसा करने पर यह काम धर्म में नहीं आता। मनुष्य को क्रोध कम करना चाहिए। क्रोध से जहां शरीर का नाश होता है वहीं परिवार बिखरने का भी खतरा रहता है। यह बात मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज ने बुधवार को नई सड़क स्थित चंपाबाग धर्मशाला में आठ दिवसीय अष्टान्हिका पर्व अनुष्ठान महोत्सव में कही। मुनिश्री विजयेश सागर महाराज भी मौजूद थे। मुनिश्री ने कहा कि सुखी कौन है और दुखी कौन है, ये बात श्रीमहावीर स्वामी से श्री गौतम स्वामी ने पूछा था। तब भगवान महावीर स्वामी ने कहा था कि हम अपने घर में भी रहकर सुखी रह सकते हैं। किसी को सुख देने में भी खुशी मिलती है। जब हमारा मन शांत हो शांति हो, किसी से ईर्ष्या हो यानि क्रोध, लोभ, मोह, माया, मान इन सबसे परे हो तो हमारा घर स्वर्ग है। मेरी तो भावना है कि कोई पाप न करे, पुण्य कर उसका फल भोगे। उन्होने कहा कि मनुष अपने माता-पिता की सेवा नहीं करते वे इस जन्म में सुखी नहीं होते हैं। जो मनुष्य माता-पिता का दोष देखे, उनमें कभी बरकत ही नहीं आती। पैसेवाला बने शायद, पर उसकी आध्यात्मिक उन्नति कभी नहीं होती। माता-पिता का दोष नहीं देखना चाहिए। माता-पिता की सेवा करना वह धर्म की संस्कृति है। वह तो चाहे कैसे भी हिसाब हो, पर यह सेवा करना हमारा धर्म है और जितना हमारे धर्म का पालन करेंगे, उतना सुख हमें प्राप्त होगा। मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज अपने मुख्यबिंद से मंत्रो का उच्चारण के साथ कोरोना महामारी की समाप्ति आैर विश्वशांति की कामना के लिए अग्निकुंड में जैन समाज के लोगों ने आहुतियां दी। आयोजक आर्शमय पावन वर्षायोग समिति 2020 ग्वालियर एवं जैन मिलन ग्वालियर की ओर से चम्पाबाग धर्मशाला, नई सड़क पर आठ दिवसीय अष्टान्हिका पर्व अनुष्ठान में भक्तिमय संगीत के साथ मुनिश्री के सानिध्य में भगवान आदिनाथ का अभिषेक व शांतिधारा एवं अभिषेक के उपरांत अर्घ्य समर्पित किए गए।