ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

मध्‍य प्रदेश में अब तीखे होने लगे गर्मी के तेवर

भोपाल। भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में शनिवार से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। राजस्थान पर बने वेदर सिस्टम के कमजोर पड़कर समाप्त होने के बाद शनिवार से वातावरण में नमी कम होने लगेगी। इससे बादल छंटने लगेंगे। इससे गर्मी के तेवर धीरे-धीरे तीखे होने लगेंगे। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक तीन-चार दिन तक मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की भी संभावना है। हालांकि 19 अप्रैल को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में दाखिल होने की संभावना है। उसके असर से 22 अप्रैल के आसपास अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके असर से उत्तर-पश्चिम राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इस सिस्टम के कारण वातावरण में कुछ नमी आ रही थी। शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़कर उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इसके साथ ही राजस्थान पर बना प्रेरित चक्रवात समाप्त हो सकता है। जिससे वातावरण में नमी आने का सिलसिला थम जाएगा। नमी की मात्रा कम होने से बादल छंटने लगेंगे। इससे गर्मी में इजाफा होने लगेगा। उधर शुक्रवार को राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह सामान्य रहा, लेकिन गुरुवार के अधिकतम तापमान (37.8 डिग्रीसे.) की तुलना में 1.4 डिग्रीसे. अधिक रहा। शुक्ला के मुताबिक शनिवार से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में इजाफा होने की संभावना है। साथ ही तीन-चार दिन तक दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो सकती है। उसके बाद 19 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ का उत्तर भारत में दखल होने पर मौसम का मिजाज फिर कुछ बदल सकता है। बादलों के कारण अधिकतम तापमान कम होने लगेगा। इससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।