ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

पोलैंड में गुस्साए लोगों ने रूसी राजदूत सर्गेई एंड्रीव के चेहरे पर पेंट फेंका

यूक्रेन युद्ध की वजह से पोलैंड में रूस के राजदूत सर्गेई एंड्रीव को भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। रूस के राजदूत सर्गेई एंड्रीव बीते रोज वारसॉ में सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान मारे गए सोवियत सैनिकों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान यूक्रेन युद्ध की वजह से पोलैंड में कुछ लोगों ने उनके चेहरे पर लाल पेंट फेंक दिया।  रूसी राजदूत ने संयम बनाए रखा और प्रदर्शनकारियों को कोई जवाब नहीं दिया।

दूसरी तरफ अमेरिका यूक्रेन को 40 अरब डॉलर भेजेगा। अमेरिकी कांग्रेस के डेमोक्रेट्स ने इस मदद के लिए इजाजत दे दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 28 अप्रैल को यूक्रेन के लिए US कांग्रेस से 33 अरब डॉलर की सैन्य मदद मांगी थी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सोमवार को यूक्रेन के पड़ोसी देश मोल्दोवा की यात्रा की। इस दौरान उन्होंने राजधानी चिसीनाउ में प्रधान मंत्री नतालिया गवरिलिता के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। संयुक्त राष्ट्र महासचिव का कहा कि यूक्रेन में रूस के युद्ध का असर बहुत लंबे वक्त तक दिखाई देगा।