ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स...

उत्तर प्रदेश में आज से लगेगा वीकेंड लॉकडाउन, जानें क्या खुला रहेगा और क्या होगा बंद

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार यानी कि आज से वीकेंड लॉकडाउन लगने जा रहा है। यह वीकेंड लॉकडाउन 30 अप्रैल को रात 8 बजे से शुरू होगा जोकि 4 मई को सुबह 7 बजे तक रहेगा। कोविड-19 के मामलों में जबरदस्त उछाल देखने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक बैठक के बाद यह निर्णय लिया है।

आदित्यनाथ ने लोगों से इस दौरान न घबराने की अपील की और कहा कि उनकी सरकार सरकारी अस्पतालों में रेमेडिसविर को उपलब्ध कराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की आपूर्ति में हर दिन सुधार हो रहा है, वहीं ऑक्सीजन लाने के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस (ट्रेनों) और वायु मार्ग का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोविंड-19 की वजह से गुरुवार को सबसे ज्यादा 298 मौतें हुई हैं। इनके अलावा 35,156 लोग टैस्ट में पॉजिटिव आए हैं।

जानें क्या खुला रहेगा और क्या होगा बंद

  1. सभी दुकानें और प्रतिष्ठान अब शुक्रवार सुबह 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे के बीच बंद रहेंगे।
  2. वीकेंड लॉकडाउन के दौरान सभी आवश्यक सेवाओं की अनुमति होगी।
  3. इस दौरान राज्य में टीकाकरण अभियान जारी रहेगा।
  4. राजनीतिक, खेल, मनोरंजन और धार्मिक समारोहों पर रोक लगई गई है।
  5. केवल 50 लोगों को शादियों में और 20 को अंतिम संस्कार में जाने की अनुमति है।
  6. मॉल, सिनेमा हॉल, रेस्तरां, बार, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जिम आदि बंद रहेंगे।
  7. सभी सार्वजनिक परिवहन, जिनमें रेल, मेट्रो, बसें, कैब शामिल हैं, इन्हें 50% की क्षमता के साथ चलाया जा सकेगा।
  8. सार्वजनिक और निजी दोनों कार्यालयों में 50% तक कर्मचारी रखने की अनुमति है।