ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

अमेरिका में ट्रक में मिले 46 शव

अमेरिका के टेक्सास में सोमवार को रोड किनारे खड़े एक ट्रक में 46 प्रवासियों के शव मिले। ट्रक में 100 से अधिक लोगों ठूंस-ठूंसकर कर भरा गया था। 16 लोगों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें 4 बच्चे भी शामिल हैं। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इन्हें निकाला तो इनकी चमड़ी गर्म थी।अधिक गर्मी से ट्रक के कंटेनर का तापमान बढ़ गया और लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो गए। 18 पहियों वाला यह ट्रक टेक्सास के सैन एंटोनियो शहर में मिला है। इसके जरिए अवैध तौर पर बॉर्डर पार कराया जा रहा था। ट्रक कंटेनर के दरवाजे आधे खुले हुए थे। इसके अंदर वेंटिलेशन के लिए कोई जगह नहीं थी और कंटेनर में पानी की भी सुविधा नहीं थी। 3 पीड़ितों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने इन मौतों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को जिम्मेदार ठहराया है। एबॉट ने कहा कि यह मौतें घातक ओपेन बॉर्डर पॉलिसी की वजह से हुई हैं। गर्मियों के महीनों में एंटोनियों शहर का तापमान काफी बढ़ जाता है। सोमवार को यहां 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।पीड़ितों की नागरिकता को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। इनकी पहचान के लिए दूतावास के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इन तीन लोगों में ट्रक डाइवर शामिल है या नहीं।