ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स...

अनुसूचित जाति के कर्मियों को कहे थे जातिसूचक शब्द, कर्मचारी यूनियन का प्रधान है महेन्द्र

करनाल: महेंद्र सिंह, जिसे सस्पेंड किया गया है।हरियाणा के करनाल में रोडवेज डिपो के इलेक्ट्रिशियन को रोडवेज प्रबंधक ने अनुसूचित जाति के कर्मियों को जातिसूचक शब्द बोलने पर सस्पेंड कर दिया। करीब डेढ़ माह पहले हरियाणा रोडवेज करनाल डिपो के कर्मचारी महेंद्र सिंह गौड ने फोन पर जातिसूचक शब्द कहे थे। कर्मचारी ने इसकी रिकॉर्डिंग कर ली थी, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई। जिसके चलते एसई समाज के लोगों में काफी रोष था। उन्होंने मंगलवार को एसपी गंगा राम पूनिया को शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की थी।एस.ई समाज के लोगों ने सचिवालय में किया विरोध प्रदर्शनसोशल मीडिया पर रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद एसई समाज के लोगों ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन भी किया था। उन्होंने यहां पर नारेबाजी कर प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी। मामला बढ़ता देख रोडवेज जीएम कुलदीप सिंह ने मेहन्द्र सिंह को सस्पेंड कर दिया।सस्पेंड ऑर्डर।कर्मचारी यूनियन का प्रधान भी है महेंद्रजानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह गौड रोडवेज डिपो में इलेक्ट्रिशियन के पद पर तैनात है। मौजूदा समय में वह रोडवेज कर्मचारी यूनियन का प्रधान भी है। प्रदर्शन कर रहे समाज के लोगों ने कहा कि इतने जिम्मेदार पद पर होने के बाद भी महेन्द्र सिंह अनुसूचित जाति के लोगों से कितनी घृणा करता है यह रिकॉर्डिंग से सामने आए गई है।उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामलारोडवेज जीएम कुलदीप सिंह ने कहा कि यह मामला करीब डेढ़ माह पहले का है। अब उसकी यह रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हुई। यह मामला उच्च अधिकारियों तक गया हुआ है। फिलहाल महेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।