ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

प्रदेश की 2 लाख महिलाएं-लड़कियां सीख रही आत्मरक्षा के गुर

पाली। पाली शहर के निकट हेमावास गांव में सरकारी स्कूल की स्टूडेंट को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देती महिला कांस्टेबल।जरुरत पड़ने पर महिलाएं-लड़कियां खुद की रक्षा खुद कर सके इसलिए प्रदेश भर में महिलाओं व लड़कियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जा रही हैं। इसके तहत पाली में भी छात्राओं को स्कूल में जाकर आत्मरक्षा की ट्रेनिंग प्रशिक्षक महिला कांस्टेबल दे रही हैं। 15 अगस्त तक पाली में 8 हजार महिलाओं-लड़कियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देने का टारगेट दिया गया हैं।पाली शहर के निकट हेमावास गांव में सरकारी स्कूल की स्टूडेंट को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देती महिला कांस्टेबल।दरअसल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपराध-कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिए थे कि 15 अगस्त 2022 तक प्रदेश की 2 लाख महिलाओं-बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देना हैं। उसके बाद जिलावार कार्य योजना बनाई गई। पाली जिले में 8 हजार महिलाओं-बालिकाओं को 15 अगस्त तक आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने का टारगेट दिया गया। इसके तहत प्रत्येक थाने से दो महिला कांस्टेबल जिन्होंने प्रशिक्षण ले रखा हैं वे स्कूल- कॉलेजों में जाकर वहां की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे रही हैं।प्रत्येक थाने से दो महिला कांस्टेबल दे रही प्रशिक्षणपाली जिले में प्रत्येक थाने से दो महिला कांस्टेबलों का चयन किया गया हैं। जो अपने थाना क्षेत्र की स्कूलों ओर कॉलेजों में जाकर छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे रही हैं। पाली शहर के निकट हेमावास गांव के सरकारी स्कूल में कांस्टेबल ओमी चौधरी व पार्वती छात्राओंको आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे रही हैं। कांस्टेबल ओमी चौधरी ने बताया कि वह ताइक्वांडो की नेशनल प्लेयर रह चुकी हैं।