ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स...

कार्यकर्ता बोले- कांग्रेस हर एक बेरोजगर युवा की है कर्जदार, सबको 1 लाख 12 हजार 500 रुपए दे

जगदलपुर: जगदलपुर में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ SDM कार्यालय का घेराव किया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि, रोजगार के अभाव में छत्तीसगढ़ का हर एक युवा परेशान है। प्रदेश में बेरोजगारी दर लगातार बढ़ती जा रही है। युवाओं को रोजगार देने के साथ ही बरोजगारी भत्ता देने की मांग को लेकर कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं। हालांकि, भाजपाइयों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी तगड़े इंतजाम कर रखे थे।युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस अपने वादों से मुकर गई है। आज CG की कांग्रेस प्रदेश के हर एक बेरोजगार युवा की कर्जदार है। क्योंकि, उन्होंने अपने चुनावी वादों के अनुसार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया है। प्रति व्यक्ति 1 लाख 12 हजार 500 रुपए का कर्जा है। अविनाश ने कहा कि, यदि कांग्रेस युवाओं को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता नहीं देती है तो हम कांग्रेस का पुरजोर विरोध करेंगे।रैली निकाल कर पहुंचे कार्यकर्ता।रैली भी निकालेजगदलपुर में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरोध में रैली भी निकाली। भाजपा कार्यालय से नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता SDM कार्यालय तक पहुंचे। वहीं यहां पहले से ही पुलिस बल को तैनात किया गया था। जैसे ही कार्यकर्ता SDM कार्यालय के पास पहुंचे तो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच थोड़ी झुमाझटकी भी हुई। हालांकि, बाद में प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया।