ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

4 दिन पहले मोहगांव से गायब हुई थी महिला, सर्पा नदी में मिला शव, पुलिस कर रही जांच

छिंदवाड़ा: चार दिन से गायब महिला का शव मिला है, लाश नदी के पानी में बहकर आई है। मामला हादसा है या फिर कुछ ओर? इसकी पड़ताल शुरु कर दी गई है। शनिवार के दिन सर्पा नदी में शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरु कर दी है।जानकारी में मोहगांव पुलिस ने बताया कि शनिवार की सुबह सर्पा नदी में बाढ़ के पानी में बहकर एक शव आया था। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की तो मृतक की पहचान 55 वर्षीय फूलवती पति सोमा उईके के रुप में हुई।मृतिका संतरा व्यापारी ओमकार ब्रम्हे के खेत में बने कोठे में कार्य करती थी, ओमकार के अनुसार महिला करीब एक माहसे उसके यहां काम पर नहीं आई थी। उसका पति खेत में मवेशियों को चराने का काम करता है।पति सोमा उईके से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि चार दिनों से वो गायब थी, आज लाश मिली। वो नदी में कैसे बह गई, उसे नहीं पता। पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव का पोस्टमार्टम करा लिया है जबकि प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।गायब थी महिला,पुलिस कर रही जांचसारे मामले में गौर करने वाली बात यह है कि जिस महिला का शव सर्पा नदी के किनारे मिला है ।वह पिछले 4 दिनों से गायब थी अचानक वह मृत अवस्था में नदी में कैसे मिली।