ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे आज कर सकते हैं मंत्रिमंडल विस्तार

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पद की शपथ लेने के 41 दिन बाद अपने दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार आज यानी मंगलवार को कर सकते हैं। शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्होंने सोमवार को नांदेड़ में पत्रकारों से कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को होगा। शिंदे के एक सहायक ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि दक्षिण मुंबई स्थित राज भवन में पूर्वाह्न 11 बजे एक समारोह आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अगले चरण का मंत्रिमंडल विस्तार बाद में होगा। शिंदे ने जून में शिवसेना से बगावत की थी और कई बागी नेताओं के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोग से सरकार बना ली थी। सूत्रों ने बताया कि शिंदे पर बागी नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह देने का भारी जिम्मा होगा। शिंदे गुट से भारत गोगावले और शंभुराज देसाई के नाम मंत्री पद की दौड़ में आगे चल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि भाजपा से प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुगंतीवार, गिरीश महाजन, राधाकृष्ण विखे पाटिल, सुरेश खाडे और अतुल सावे को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं, महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार ने दावा किया कि शिंदे ने उनके खेमे में आने वाले प्रत्येक विधायक को मंत्री पद देने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि अब शिंदे अपना वादा पूरा नहीं कर पा रहे हैं इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हुई है। मुख्यमंत्री को देरी की वजह बतानी चाहिए।