ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

MLA वरुण चौधरी बोले- सरकार ने धर्म के नाम पर देश को तोड़ा, वह फिर से जोड़ रहे

अंबाला: अंबाला कैंट में भारत जोड़ो-पद यात्रा निकाले कांग्रेसी। हरियाणा के अंबाला में रविवार को कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो-पद यात्रा निकाली। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुलाना से कांग्रेसी विधायक वरुण चौधरी की अगुवाई में भारत माता की जय के साथ कांग्रेस भवन अंबाला कैंट से यात्रा निकाली।BJP ने धर्म के नाम पर देश को तोड़ाविधायक वरुण चौधरी ने कहा कि आज हम आजादी का जश्न मना रहे हैं। भारत को फिर से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। सत्ता में आए लोगों ने धर्म के नाम पर राजनीति कर देश को तोड़ने का काम किया है। कहा कि कांग्रेस ने भारत जोड़ने का जिम्मा उठाया है।अंबाला कैंट में भारत जोड़ो-पद यात्रा निकाले कांग्रेसी।खुशी है कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को अपनायाकांग्रेस नेता हीरा लाल यादव ने कहा कि पद यात्रा के दौरान शहीदों को नमन किया गया। जो लोग राष्ट्रीयता का पाठ पढ़ा रहे हैं, उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को जला दिया था, लेकिन उन्हें खुशी है कि उन्होंने कांग्रेस द्वारा चयनित किया गया राष्ट्रीय ध्वज अपना लिया है।GST लगा गरीबों के मुंह से छीना निवालाकांग्रेसियों ने कहा कि BJP सरकार ने खाने पीने की चीजों पर GST लगाकर गरीबों के मुंह से निवाला छीनने का काम किया है। जब कोई उनके खिलाफ आवाज उठाता है तो ED और CBI की रेड कराते हैं, लेकिन जनता सब जानती है।यहां-यहां से निकली भारत जोड़ो पद यात्राकांग्रेस की पद यात्रा कांग्रेस भवन अंबाला कैंट से शुरू हुई। निकल्सन रोड, अनाज मंडी, दाल मंडी, चूना चौक, हिल रोड, सब्जी मंडी, हनुमान मार्केट, सदर बाजार से होते हुए विजय रत्न चौक पहुंची। यहां कांग्रेसियों ने शहीद विजय रत्न की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात राय मार्केट, इंदिरा मार्केट, गांधी मार्केट से होते हुए कांग्रेस भवन के नजदीक स्थित शहीद पंडित भगत राम शुक्ला चौक पहुंची, यहां श्रद्धांजलि के बाद यात्रा संपन्न हुई। इस मौके पर पूर्व प्रधान अशोक जैन व सुधीर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।