ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी और परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, 8 बार आया फोन

 देश के सबसे बड़े उद्योगपति  मुकेश अंबानी और उनके परिवार को फिर से जान से मार देने की धमकी मिली है। दरअसल, इस बार रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में एक अज्ञात नंबर से फोन आया है। जिसमें अज्ञात शख्स ने खुद को नंबर वन आतंकवादी बताया है। बता दें कि एंटीलिया कांड के बाद अब दूसरी बार अम्बानी और उनके परिवार को यह धमकी मिली है।

जानकारी के मुताबिक, इस धमकी के मिलने के बाद इसकी शिकायत DB मार्ग पुलिस स्टेशन में की गई है। पुलिस मामले की जांच में लग गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी और उनके परिवार को कुल 8 बार फोन आए जिसमें  जान से मारने की धमकी दी गई है। इस बार यह कॉल रिलाइंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के डिस्प्ले नंबर पर आई है। फिलहाल पुलिस कॉल के डिटेल्स को निकालने और कॉलर की जानकारी इकट्ठा करने में जुटी हुई है।