ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स...

अटल पार्क में होगा लेजर शो, लहराएगा 100 फुट ऊंचा तिरंगा, जगह-जगह होंगे देशभक्ति कार्यक्रम

फिरोजाबाद: अटल पार्क में 15 अगस्त को फहराया जाएगा 100 फुट का तिरंगा।फिरोजाबाद में आजादी का अमृत महोत्सव सोमवार आज बड़ी धूमधाम के साथ मनाय। इस दौरान शहर के अटल पार्क पर लेजर शो का आयोजन होगा। जयपुर के कलाकार देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। नगर निगम द्वारा महापुरुषों की प्रतिमा को सजाया गया है।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी प्रस्तुतिमेयर नूतन राठौरा ने बताया, “स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर सुबह 8 बजे 100 फीट ऊंचा झंडा फहराया जाएगा। नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, “15 अगस्त को शाम 7 से 10 बजे तक लेजर शो का आयोजन होगा। साथ ही जयपुरी के स्वराज बैंड के कलाकारों द्वारा देश भक्ति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। इस कार्यक्रम में लोगों के बैठने की भी उचित व्यवस्था रहेगी।”झालरों की रंग बिरंगी रोशनी से नहाया कलेक्ट्रेटकलेक्ट्रेट पर बनाया गया है सेल्फी प्वाइंटआजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए कलेक्ट्रेट दुल्हन की तरह सज गया है। पूरे परिसर को लाइट की झालरों से बनी साड़ी पहनाई गई है। यह पूरे जिले के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। लोग रात को वहां परिवार के साथ फोटो खिंचवाने पहुंच रहे हैं। रंग बिरंगी रोशनी से नहाया कलेक्ट्रेट और केसरिया, सफेद और हरे रंगों की झालरों से की गई सजावट हर किसी को उसकी झलक कैमरे में कैद करने के लिए विवश कर रही थी।प्रशासन ने भी DM कार्यालय के ठीक सामने सेल्फी प्वाइंट लगवाया है। इसके पास ही हैलोजन लगी है। जिससे रात के अंधेरे में भी लोग यहां फोटो खिंचवा रहे हैं। ADM अभिषेक कुमार ने बताया’ “ये सजावट और सेल्फी प्वाइंट 17 अगस्त की रात तक रहेगा। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और प्राइवेट कार्यालयों पर भी ध्वजारोहण किए जाएंगे।