ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया

रायपुर के विशाल प्रतिमा के सामने गूंजा भारत माता की जय, 51 पंडितों ने किया वैदिक मंत्रोचार

रायपुर: रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में रविवार को भारत माता की आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां सैंकड़ों लाेगों ने हाथों में दीपक लेकर भारत मां की आरती उतारी। इस हिस्से में भारत मां की 12 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा लगाई गई है। पीछे लाल किले का रिप्लिका तैयार किया गया है। इसे लाइट्स से सजाया गया। बब्बर शेरों के रथ पर भारत मां सवार हैं।इस भारत माता चौक पर भव्य महाआरती का आयोजन पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने किया। 51 पंडितों ने वैदिक मंत्रोचार और दीप, धूप, कपूर के साथ संगीत की धुन पर आरती गाई। कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय विशेष रूप से शामिल हुए।कार्यक्रम में शामिल भाजपा नेतागण।भारत माता की आरती में गुढ़ियारी और आस-पास के लोगों ने बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। पूरा कार्यक्रम स्थल भारत माता की जयघोष से गुंजायमान रहा। महाआरती के बाद छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।भारत माता की प्रतिमा।भारत माता की आरती के अंश…आरती भारत माता की,जगत के भाग्य विधाता की।आरती भारत माता की,ज़गत के भाग्य विधाता की।सिर पर हिम गिरिवर सोहै,चरण को रत्नाकर धोए,देवता गोदी में सोए,रहे आनंद, हुए न द्वन्द,समर्पित छंद,बोलो जय बुद्धिप्रदाता की,जगत के भाग्य विधाता कीआरती भारत माता की,जगत के भाग्यविधाता की…राजेश मूणत ने निकाली बाइक रैली।मोटरसाइकिल रैली में दिखा देशभक्ति का जज्बाभारत माता की महाआरती के पहले राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान से मोटर साइकिल रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने किया। रैली में करीब 4000 मोटर साइकिल चालक हाथों में तिरंगा और भगवा पगड़ी (साफा)पहनकर शहर भ्रमण के लिए निकले। रैली में खास बात यह रही कि रामनगर नया सवेरा स्कूल के बच्चे भी रैली में शामिल हुए और 2 किलोमीटर तक तिरंगा लेकर साथ चले।