ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर जाकर घटना को दिया अंजाम

पीलीभीत: पीलीभीत में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक दबंग युवक हाथ में धारदार हथियार लिए हुए है। युवक एक घर के अंदर घुसकर एक महिला पर हमला करते हुए नजर आ रहा है।महिला ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जिसमें देखा जा सकता है कि युवक महिला पर एक के बाद एक बार हमला कर रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।आरोपी के खिलाफ की कार्रवाईदरअसल घटना माधोटांडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव माधोटांडा की बताई जा रही है। गांव की रहने वाली ककसना बेगम के घर गुरुवार को पड़ोस का रहने वाला नासिर खा हाथ में धारदार हथियार लेकर घुस आया। गाली गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। आसपास लोग इकट्ठा हो गए।जिसके बाद युवक ने एक के बाद एक महिला को जान से मारने की नियत से कई वार किए। महिला अपने घर में छुप गई। युवक द्वारा की गई इस हरकत का वीडियो भी महिला ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित महिला ने माधोटांडा पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।जल्द आरोपी होगा गिरफ्तारमामले पर जानकारी देते हुए माधोटांडा थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया, महिला ने पूरे मामले की तहरीर दी थी। वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।