ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

गलती से भी न करें इन 4 चीजों की उधारी

गलती से भी न करें इन 4 चीजों की उधारी, घर में आती है दरिद्रता, हाथ में नहीं टिकता पैसा हमको कभी भी किसी चीज को जरूरत होती है तो हम किसी से ले लेते है,चाहे दोस्त हो या परिवार का कोई सदस्य। बहुत आम बात होता है की हम दोस्तों और रिश्तेदारों से लेन देन कर लेते है। जरुरत के समय हम पैसे, कपड़े, किताबें आदि मांग कर प्रयोग कर लेते है या फिर दूसरी की मदद के लिए उन्हें ये चीजें दे भी देते हैं। लेकिन हमको पता नहीं होता है की कौन सी चीज लेना चाहिए और कौन सी चीज नहीं लेना चाहिए। या फिर क्या कभी किसी को नहीं देना चाहिए। कुछ चीजें ऐसी होती है की हमारे भाग्य से जुड़ी हुई होती है। जिसको देने से हमारा ही नुकसान है। शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजें बताई गई है जिनका लेन देन भूल कर भी नहीं करना चाहिए। इन चीजों का इस्तेमाल करने पर आपका सौभाग्य, दुर्भाग्य में बदल सकता है।घर में दरिद्रता आ सकती है। कुछ तो ऐसी चीजे होती है जिसके लेन देन से घर में नकारात्मकता बनी रहती है। आइए उन चीजों के बारे में जानते है की वो क्या है ?

ज्योतिष टिप्स : 4 चीजों की उधारी कभी न करें

घड़ी
घड़ी ऐसी चीज जो हमारा अच्छा और बुरा दोनों समय बताता है।कभी भी किसी दूसरों की घड़ी नहीं पहनना चाहिए क्योंकि दूसरों का बुरा वक्त आपके साथ हो जाता है। घड़ी समय के साथ इंसान का भाग्य भी तय करती है, इसलिए घड़ी का लेन-देन शुभ नहीं माना गया है।

झाड़ू
झाड़ू लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता हैं। शास्त्रों में झाड़ू किसी को उधार देने से घर से लक्ष्मी चली जाती है। व्यक्ति का आर्थिक पक्ष कमजोर होने लगता है। व्यक्ति को पता भी नहीं चलता है की कब धन हानि होने लगती है। पैसा पानी की तरह खर्च होने लगता है। झाड़ू का दान कभी भी भूल कर नहीं करना चाहिए। ना ही अपना झाड़ू किसी दूसरों को दे।

कलम
कालेज लाइफ हो या स्कूल का दिन पेन की जरूरत पड़ती है तो हम अपने दोस्तों से ले लेते है। इसके अलावा जब हम किसी अन्य जगहों पर होते है तब भी जरूरत पड़ने पर किसी अनजान से भी पेन मांग ही लेते है।शास्त्रों के अनुसार पेन व्यक्ति के अच्छे बुरे कर्मों का हिसाब रखती है। अगर किसी से पेन का ले रहे हैं तो अपना काम कर के उसे वापस कर दे। उस व्यक्ति का पेन अपने पास न रखे, वापस जरूर करें। साथ ही जिसने आपका पेन लिया है उससे अपना पेन जरूर ले ले।अगर आप अपना पेन दूसरों से नहीं लेंगी तो , कहते है की पेन के साथ आपका अच्छा भाग्य भी दूसरों के साथ बंट जाता है। आपके अच्छे और बुरे कर्मों का फल दूसरों को मिलने लगता है। इसलिए भूल कर कभी भी विद्यार्थियों को तो अपना पेन किसी को नहीं देना चाहिए।

नमक
लगभग हर घरों में खाने की सामग्री का लेन-देन आम बात है। अगर जो चीज ना हो तो तुरंत अपने पड़ोसी से ले लेते है।या फिर उनको जरूरत पड़ती है तो वो हमसे ले लेते है। शास्त्रों के अनुसार नमक न कभी उधारी करनी चाहिए न ही किसी को दान देना चाहिेए। नमक का संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से है। नमक की उधारी करने ये दोनों ग्रह कमजोर होने लगते हैं। जिसके वजह से हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ता है।हमारे जीवन पर आर्थिक संकंट मंडराने लगता है। तो कभी भी भूल से ना किसी को नमक दे और ना ही किसी से नमक ले।