ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

ये 3 चीजें,हेल्दी रहने के लिए डाइट में जरूर करें शामिल

बारिश के मौसम में इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सबसे जरूरी होता है कि आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करें। अब इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आपकी किचन में मौजूद चीजें काफी हैं। भारतीय किचन में जरूरी जड़ी बूटी और मसाले आसानी से मिल जाते हैं। जो आमतौर पर खाना पकाने में इस्तेमाल होते हैं।

1) सूखा अदरक – सूजन, जोड़ों का दर्द, पीरियड्स में ऐंठन, पेट में दर्द, गैस्ट्रिक परेशानी जैसी कई बीमारी में सूखा अदरक अच्छा उपाय साबित हो सकता है। इसकी चाय बनाई जा सकती है। ये इम्यूनिटी, सर्दी और खांसी के में इस्तेमाल किया जा सकता है। 1 चम्मच अदरक पाउडर 1 चम्मच हल्दी और शहद के साथ मिलाकर पीने से सांस संबंधी परेशानी के साथ-साथ ये इम्यूनिटी के लिए सबसे अच्छा काम करता है।

2) देसी गाय का घी- गाय के घी का इस्तेमाल त्वचा पर, बालों में, घावों पर या नाक में कुछ बूंदें डालकर किया जा सकता है। इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स भी मिलते हैं। यह पाचन में सुधार करता है, आपके टिशू को पोषण देता है, मांसपेशियों को मजबूत करता है, आवाज, स्मृति, चमक, बाल, स्किन, प्रजनन क्षमता, इम्यूनिटी, बुद्धि, ज्ञान और बहुत कुछ में सुधार करता है। यह एक ऐसा खाना है जिसे हर कोई हर समय खा सकते हैं। इसे आप अपने रोजाना के खाने में आसानी से शामिल कर सकते हैं।

3) पुदीना – यह सभी मौसमों के लिए अच्छा है। यह सर्दी, खांसी, एसिडिटी, गैस, सूजन, अपच, डिटॉक्स, मुंहासे, साइनसाइटिस, कब्ज और कई चीजों में मदद करता है। इसके लिए आपको बस एक कप पुदीने की चाय चाहिए। चाहे आपका मूड खराब हो, पेट खराब हो, एनर्जी की कमी हो या साधारण सर्दी हो ये सबसे निपटने में काम आ सकती है।