ब्रेकिंग
अधिकार सर उठाकर मांगा जाता है-राज्य सरकार सचिव संघ की मांग तत्काल पूरा करे-सुशील शर्मा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले एक बड़े अंतरराजयीय क्रिकेट सट्टा गिरोह का किया गया भांडाफोड़ भाटापारा शहर के आईपीएल बुकी दिल्ली में बैठकर करत... पंचायत सचिवों के धरना स्थल पहुंच विधायक इंद्र साव ने किया समर्थन मोदी की गारंटी से पीछे हट रही राज्य सरकार ::- इंद्र साव भाटापारा नगर पालिका में हुआ पीआईसी का गठन भाटापारा ग्रेन सिटी शाखा के प्रशान्त गाँधी मारवाड़ी युवा मंच के निर्विरोध प्रान्तीय अध्यक्ष घोषित हुवे नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने की अपनी ही होर्डिंग हटाकर अभिनव पहल वाटर फिल्टर प्लांट का लिया जायज़ा भाटापारा में अध्यक्ष और पार्षदों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ। भाटापारा की जनता ने भरपूर आशीर्वाद दिया है,अब इस विश्वास को विकास कार्यों से पूरा करना... भाटापारा नगर पालिका में दिलीप छाबड़िया निर्विरोध बने उपाध्यक्ष भाटापारा नगर पालिका में दिलीप छाबड़िया निर्विरोध बने उपाध्यक्ष भाटापारा शाखा नहर सहित विभिन्न सड़को और पुल पुलियों के लिए विधायक इन्द्र साव की मांग पर बजट में मिली स्वीकृति क्षेत्र में विकास और निर्माण कार्यों क...

Bad Cholesterol को कम करने के लिए इन चीजों का करें सेवन

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कोलेस्ट्रॉल को मेंटेन करना काफी जरूरी है।शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं गुड और बैड कोलेस्ट्रॉल।

गुड कोलेस्ट्रॉल : गुड कोलेस्ट्रॉल से शरीर का मेटाबॉलिज्म सही रहता है, साथ ही ये कई बीमारियों को रोकने में मदद करता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल : बैड कोलेस्ट्रॉल के कारण आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती है। इसके कारण ही आप हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा और हार्ट अटैक आदि के शिकार हो सकते हैं। हालांकि आप अपने डा़इट में इन चीजों को शामिल कर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।

ज्यादा तैलीय चीजों के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। आप समान्य तेल की जगह ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मददगार साबित हो सकता है।
अलसी के बीज बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी सहायक होता है। आप पीसे हुए अलसी के बीज का सेवन करें। इससे आपको काफी फायदा होगा।
आंवला के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। आप आंवला को उबाल कर खा सकते हैं। चाहें तो आप आंवला के पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर पी सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप मछली को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी ऐसिड पाया जाता है, जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद है।कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप स्टीम्ड मछली खा सकते हैं।
आप अपने खाने में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करें। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम और भी कई विटामिन्स पाए जाते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। आप संतरे के जूस भी पी सकते हैं। ये शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को रोकने में मदद करता है।